झारखंड: रामगढ़ से रांची आ रही रेंज रोवर कार अचानक आग लगने से हुई खाक, बाल-बाल बचा ड्राइवर

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के पटेल चौक के फ्लाई ओवर पर शुक्रवार को करीब दो बजे एक रेंज रोवर कार में आग लग गई. हालांकि इसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया.
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के पटेल चौक के फ्लाई ओवर पर शुक्रवार को करीब दो बजे एक रेंज रोवर कार में आग लग गई. बताया जाता है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी. रेंज रोवर कार (जेएच09एडी-3070) रांची की ओर जा रहा थी. ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार की बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गयी. गनीमत ये रही कि आग के विकराल रूप लेने से पहले कार चालक कार से उतर गया था. यह भी बताया जा रहा है कि कार में कुछ और लोग सवार थे. वे लोग भी कार से सुरक्षित उतर गये थे. कुछ लोगों का कहना है कि कार में केवल चालक ही था. सूचना मिलने पर पुलिस दल व दमकल गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी.
आग लगने से कार पूरी तरह खाक
झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. कार में अचानक आग लग जाने से पूरी तरह खाक हो गयी. गनीमत रही कि कार के ड्राइवर की जान बच गयी. उसने तत्परता दिखायी और बिना देर किए कार से बाहर निकल आया. आग की लपटें तेज होने से पहले वह कार से बाहर निकल चुका था. थोड़ी सी भी लापरवाही उसकी जान ले सकती थी.
शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका
जिस कार में हादसा हुआ है. वह रेंज रोवर कार बतायी जा रही है. रामगढ़ जिले के पटेल चौक के फ्लाई ओवर पर शुक्रवार को करीब दो बजे ये हादसा हुआ है. जब एक रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी. रेंज रोवर कार (जेएच09एडी-3070) रामगढ़ से रांची की ओर जा रहा थी, तभी ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार की बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं. ड्राइवर बिना देर किए बाहर निकल गया. इससे उसकी जान बच गयी.
देखते ही देखते कार जलकर हो गयी राख
देखते ही देखते रेंज रोवर कार को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गयी. गनीमत ये रही कि आग के विकराल रूप लेने से पहले कार चालक कार से उतर गया था. सूचना मिलने पर पुलिस दल व दमकल गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




