शताब्दी एक्सप्रेस से पहले आपको दिल्ली पहुंचाएगी वंदे भारत, पीएम मोदी ने राजस्थान में ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Vande Bharat Express train Delhi-Jaipur-Ajmer: राजस्थान को वंदे भारत की सैगात मिलने वाली है. प्रदेश को 12 अप्रैल को यानी आज पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी. दिल्ली-जयपुर-अजमेर के बीच यह ट्रेन भारत की 14वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. इस कार्यक्रम में वे ऑनलाइव जुड़े और कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है. दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा. ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी. बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो मेड इन इंडिया है. वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कॉम्पैक्ट और कुशल है. वंदे भारत पहली स्वदेशी सुरक्षा तंत्र कवच के अनुकुल है. ये रेलवे के इतिहास की पहली ट्रेन है जिसने बिना अतिरिक्त इंजन के सह्याद्रि घाट की ऊंची चढ़ाई पूरी की.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने आज राजस्थान की जनता को सेकेंड जनरेशन की उन्नत वंदे भारत ट्रेन दी है. अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है. राजस्थान में रेल कार्यों को गति देने के लिए पीएम ने अधिक बजट का आवंटन किया है. 2014 से पहले साल में 650 करोड़ के आसपास का बजट था, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 9500 करोड़ राजस्थान को दिये गये हैं.
इससे पहले पीएमओ ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच पटरी पर दौड़ेगी. इस ट्रेन का जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी ठहराव होगा. वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी.
इस रूट की वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है जो दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है. इस प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस उस मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी. पीएमओ की ओर से कहा गया कि यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों से संपर्क में सुधार करेगी.
इस बीच आपको बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले शनिवार को दो और वंदे भारत ट्रेनों को राष्ट्र को समर्पित किया था. उन्होंने पहले अपने तेलंगाना दौरे के दौरान सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया. बाद में उन्होंने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. दो और वंदे भारत ट्रेनों के साथ, भारत में अब ऐसी 13 सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें हैं जो देश भर में विभिन्न मार्गों पर पटरी पर दौड़ रही है. जानें इनके बारे में…
1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
2. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस
3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
4. हिमाचल प्रदेश वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली-अंब अंदौरा
5. चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
9. मुंबई- सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
10. मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
11. दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन-भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस
12. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस
13. चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










