कोटा में बिहार के छात्र ने की आत्महत्या, बोले सीएम अशोक गहलोत- कोचिंग प्रबंधन प्रमुखों की होगी बैठक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Aug 2023 3:51 PM
बिहार के छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी मंगलवार रात को मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है. जानें मामले पर क्या बोले सीएम अशोक गहलोत
कोटा से खुदकुशी करने का एक मामला और सामने आया जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बिहार के गया जिले के एक 18 वर्षीय छात्र ने किराए के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पीड़ित छात्र आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने इस बाबत जानकारी दी है. कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह इस माह चौथा मामला है जिससे प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत भी चिंतित हैं.
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा में लगभग 18 से 20 छात्रों की आत्महत्या से मौत हो चुकी है और इसलिए छात्रों की समस्याओं को समझना महत्वपूर्ण है. कोचिंग प्रबंधन प्रमुखों को एक बैठक के लिए बुलाया गया है और इस पर चर्चा की जाएगी कि क्या करने की जरूरत है जिससे इस तरह की घटना ना हो.
मृतक छात्र की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर हुई
बजाया जा रहा है कि बिहार के छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी मंगलवार रात को मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है. छात्र के अभिभावकों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक छात्र की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर की गयी है. वह एक कोचिंग संस्थान में पिछले अकादमिक सत्र से आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और महावीर नगर इलाके में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था.
#WATCH | Jaipur: Rajasthan CM Ashok Gehlot says, "Around 18 to 20 students have died by suicide in Kota & therefore it was important to understand the student's problems. Coaching management heads have been called for a meeting & a discussion on what needs to be done will be… pic.twitter.com/bSafB1GbBv
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 18, 2023
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
मामले को लेकर महावीर नगर पुलिस थाने के अधिकारी परमजीत पटेल ने बताया कि छात्र ने मंगलवार को कमरे में एक लोहे की रॉड से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि छात्र को अंतिम बार सोमवार शाम को देखा गया था. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.
Also Read: बिहार के छात्र ने कोटा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस साल जेईई की तैयारी करने गया था भार्गव
पिछले वर्ष आत्महत्या के 15 मामले
आपको बात दें कि कोटा में इस महीने की शुरुआत में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने वाले आईआईटी-जेईई के दो तथा एनईईटी-यूजी के एक उम्मीदवार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20 हो गयी है. पिछले वर्ष यहां आत्महत्या के 15 मामले सामने आए थे.
#WATCH छात्रों के आत्महत्या के मामलों को कम करने के लिए कोटा के सभी छात्रावासों और पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए गए हैं। (17.08) https://t.co/0dQcrz1gnR pic.twitter.com/VU5T3cpn53
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
लगाए जा रहे हैं स्प्रिंग-लोडेड पंखे
इधर छात्रों के आत्महत्या के मामलों को कम करने के लिए कोटा के सभी छात्रावासों और पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए जा रहे हैं. कोटा में हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने छात्रों में बढ़ते आत्महत्या के मामले और इसे कम करने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों पर बात की.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










