राहुल गांधी हैं BJP के सबसे बड़े स्टार प्रचारक, PM मोदी के सांसद ने किया दावा 

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी और राहुल गांधी

Bihar: बिहार के बेतिया से बीजेपी सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि वह जब भी कुछ बोलते हैं तो इसका सीधा फायदा बीजेपी और पीएम मोदी को होता है.

विज्ञापन

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बेतिया से सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बड़ा दावा किया है. एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी मुंह खोलते हैं बीजेपी का वोट ही बढ़ाते हैं. ऐसे में यह कहना कही से गलत नहीं होगा कि  राहुल गांधी बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं. 

आपके शहर में

विज्ञापन
डॉ संजय जायसवाल
डॉ संजय जायसवाल

राहुल जितना बोलेंगे उतना BJP को फायदा होगा: संजय जायसवाल

पत्रकार ने जब संजय जायसवाल से पूछा कि राहुल गांधी इन दिनों लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और जातीय जनगणना के आंकड़ों को फर्जी बता रहे है. इस पर जायसवाल ने कहा कि इसका जवाब तो तेजस्वी यादव को देना होगा कि ये आंकड़े फर्जी है कि असली. क्योंकि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है. वही, राहुल गांधी पर जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जब भी कुछ बोलते हैं तो हमारा वोट ही बढ़ता है. इसलिए वह जितना बोलेंगे भारतीय जनता पार्टी को उतना ही फायदा होगा.   

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव

धमकाने की राजनीति करती है RJD: BJP सांसद

बीजेपी सांसद से जब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आरजेडी शुरू से ही धमकाने की राजनीति करती रही है. उसी से सिखकर अब कांग्रेस भी इंडिया गठबंधन के नेताओं को धमका रही है. इसका असर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में देखने के लिए मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा महागठबंधन, चिराग के सांसद का दावा 

बीजेपी हमेशा चुनाव के मूड में रहती है

इंटरव्यू के दौरान जब संजय जायसवाल से पूछा गया कि क्या दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ेगा तो इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल पड़ेगा. वही, प्रधानमंत्री मोदी के भागलपुर दौरे को चुनाव से जोड़ने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा चुनाव के मूड में रहती है. हमारे कार्यकर्ता हर मौसम में चुनाव के लिए तैयार है. 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक खिलाड़ी ने तेजस्वी पर उठाया सवाल, कहा- झूठे वादों के दम पर सत्ता में आना चाहती है RJD 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन