Shefali Jariwala Death: क्या होता है कार्डियक अरेस्ट? हार्ट अटैक से कितना अलग होता है यह? समझिए फर्क, जो बचा सकता है जान

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Shefali Jariwala Death Reason Cardiac Arrest vs Heart Attack

Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बतायी जा रही है. इसने लोगों के बीच दिल की बीमारियों को लेकर चर्चा छेड़ दी है कि क्या कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक एक ही होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट, दोनों अलग-अलग मेडिकल स्थितियां हैं. इस लेख में जानिए इनके बीच का अहम फर्क, लक्षण और समय रहते बचाव के जरूरी उपाय.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Death | Cardiac Arrest vs Heart Attack: मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर रिमिक्स सॉन्ग’ कांटा लगा’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात निधन हो गया. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बेहोशी की हालत में अंधेरी पश्चिम स्थित बेलेव्यू हॉस्पिटल में लाया गया था. अस्पताल सूत्रों ने पुष्टि की है कि 42 वर्षीय शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था. बताया जा रहा है कि शेफाली को उनके पति एक्टर पराग त्यागी और तीन अन्य लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे. फिलहाल, शेफाली के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है. आधिकारिक रिपोर्ट्स की प्रतीक्षा की जा रही है. डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है. कार्डियक अरेस्ट को प्राय: हार्ट अटैक ही समझ लिया जाता है, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है. आइए जानते हैं-

Story Highlights: मुख्य बातें

  • हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दो अलग-अलग स्थितियां हैं, जिनकी पहचान समय रहते जरूरी है
  • हार्ट अटैक में खून की कमी से हृदय की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं
  • कार्डियक अरेस्ट में अचानक हृदय की धड़कन रुक जाती है, जिससे पल भर में मौत हो सकती है

क्या है हार्ट अटैक?

हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय की किसी धमनी में ब्लॉकेज (जैसे कोलेस्ट्रॉल या रक्त का थक्का) आ जाता है, जिससे रक्त का प्रवाह रुक जाता है. इसका असर हृदय की मांसपेशियों पर पड़ता है, जिससे उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिलती और वे क्षतिग्रस्त हो सकती हैं.

लक्षणों में शामिल हैं:

  • सीने में तेज दर्द या भारीपन
  • सांस लेने में कठिनाई
  • पसीना आना
  • उल्टी या चक्कर आना

कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?

कार्डियक अरेस्ट एक इलेक्ट्रिकल समस्या है जिसमें हृदय की धड़कन अचानक बंद हो जाती है. इसका नतीजा होता है- रक्त संचार रुकना, मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का न पहुंचना, और कुछ ही मिनटों में मृत्यु की आशंका.

इसके संकेत हैं:

  • अचानक अचेत हो जाना
  • सांस न लेना
  • नाड़ी महसूस न होना

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death Reason: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वजह क्या कार्डियक अरेस्ट ही थी?

विशेषज्ञों की क्या राय है?

“कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक से कहीं ज्यादा गंभीर स्थिति है. इसमें हृदय की धड़कन पूरी तरह बंद हो जाती है और तुरंत CPR या डिफिब्रिलेशन की जरूरत होती है. हार्ट अटैक इसका एक कारण हो सकता है, लेकिन दोनों स्थितियां अलग हैं.”

– डॉ वहाज अमान, कार्डियोलॉजिस्ट, UT Health Houston

“हार्ट अटैक को आप शरीर की ‘प्लंबिंग’ समस्या कह सकते हैं, जबकि कार्डियक अरेस्ट एक ‘इलेक्ट्रिकल’फेल्योरहै. हार्ट अटैक से कार्डियक अरेस्ट हो सकता है, लेकिन दोनों की पहचान और प्रतिक्रिया अलग होती है.”

-एड टाडाजवेस्की, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, Well Span Health

“हार्ट अटैक में रक्त प्रवाह रुकता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में हृदय की धड़कन ही बंद हो जाती है. कार्डियक अरेस्ट के 75% मामले अस्पताल के बाहर होते हैं, और केवल 40% को ही समय पर CPR मिल पाता है.”

-अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन

समय ही है जीवन

हार्ट अटैक में अक्सर व्यक्ति होश में रहता है और इलाज के लिए समय होता है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में हर मिनट मायने रखता है. CPR और AED (डिफिब्रिलेटर) की मदद से ही मरीज की जान बचायी जा सकती है.

क्या हार्ट अटैक से कार्डियक अरेस्ट हो सकता है?

हां. अगर हार्ट अटैक के कारण हृदय की इलेक्ट्रिकल प्रणाली बाधित हो जाए, तो कार्डियक अरेस्ट हो सकता है. इसलिए हार्ट अटैक को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

कुल मिलाकर कहें, तो…

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट, दोनों ही गंभीर स्थितियां हैं, लेकिन इनका इलाज और प्रतिक्रिया समय एकदम अलग होता है. समय पर पहचान और उचित कदम उठाने से जान बचाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala Last Wish: मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला ने बताई थी आखिरी इच्छा, सुनकर रो देंगे आप

यह भी पढ़ें: Watch Video : कैसे हुई शेफाली जरीवाला की मौत? यहां हो रहा है शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola