ePaper

PHOTO: बंगाल में राजभवन के पास इमारत की छत पर कैंटीन में भीषण आग, गवर्नर-सीएम पहुंचे

Updated at : 10 May 2023 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO: बंगाल में राजभवन के पास  इमारत की छत पर कैंटीन में भीषण आग, गवर्नर-सीएम पहुंचे

सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने की आवाज के साथ ही वहां से आग की लपटें निकलने लगीं. इसके बाद लोगों को आग लगने की भनक लगी. कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुआं से भर गया. घटना राजभवन के पास हुई थी. खबर मिलते ही राज्यपाल सीवी आनंद बोस राजभवन से निकलकर घटनास्थल पर आ गये.

विज्ञापन
undefined

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता. मध्य कोलकाता में राजभवन के पास स्थित बहुमंजिली इमारत में भयावह आग लगने से काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति रही. चार मंजिली इमारत में जहां आग लगी थी, वह वाणिज्यिक इमारत है. उसमें एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा के अलावा अन्य कई कंपनियों के दफ्तर हैं. तीसरी मंजिल की छत पर अस्थायी शेड में कैंटीन बनाया गया था.

undefined

सुबह 10 बजे सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने की आवाज के साथ ही वहां से आग की लपटें निकलने लगीं. इसके बाद लोगों को आग लगने की भनक लगी. कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुआं से भर गया. घटना राजभवन के पास हुई थी. खबर मिलते ही राज्यपाल सीवी आनंद बोस राजभवन से निकलकर घटनास्थल पर आ गये.

undefined

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 15 गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

undefined

राज्यपाल सीवी आनंद बोस करीब एक घंटे तक वहां रहे. उन्होंने कहा कि आग बुझाने में 3 लोगों को मामूली चोटें आयीं हैं. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए बेहतरीन प्रयास किया है, इसके कारण आग भयावह आकार नहीं ले सकी.

undefined

खबर मिलने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं. उन्होंने कहा कि काफी छोटी आग लगी थी. मैं दमकलकर्मियों को बेहतरीन काम करने के लिए बधाई देती हूं. इस अग्निकांड में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.

undefined

स्थिति का जायजा लेने के लिए दमकल मंत्री सुजीत बोस भी वहां पहुंचे. उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के दौरान वह अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से पल-पल की खबर ले रहे थे. जल्द आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 55 मीटर के हाइड्रॉलिक लैडर लगाये गये थे.

undefined

आग कैसे लगी, इसके बारे में दो तरह की बातें सामने आ रहीं हैं. कोई कह रहा है कि सिलेंडर फटने से आग लगी, तो दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. इस संबंध में अभी कुछ भी कह पाना कठिन है. फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल का दौरा करके कारणों का पता लगायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola