ePaper

Varanasi News: ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड, देखिए जब मिले कंधों से कंधे और कदमों से कदम

Updated at : 05 Jan 2022 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड, देखिए जब मिले कंधों से कंधे और कदमों से कदम

वाराणसी पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह में महिला पुलिस आरक्षियों को एडीजी जोन राम कुमार ने शपथ दिलाई.

विज्ञापन
undefined

Varansi News: पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण पूरा करके 336 महिला रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनीं. वाराणसी पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड समारोह में महिला पुलिस आरक्षियों को एडीजी जोन राम कुमार ने शपथ दिलाई.

undefined

उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनी महिला आरक्षी छह महीने से पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शपथ दिलाई गई.

undefined

दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन राम कुमार ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाते हुए सदैव भारतीय संविधान में आस्था रखने की सीख दी.

undefined

महिला आरक्षियों से एडीजी जोन जोन ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें संयम का परिचय देते हुए सदैव विधि-सम्मत ही काम करना है. प्रशिक्षण केंद्र में मिली सीख को हमें सदैव याद रखना है और निरंतर अध्ययन कर अच्छी चीजें सीखते रहना है.

undefined

ट्रेनिग के पश्चात सभी 336 महिला आरक्षियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया. उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

undefined

एडीजी जोन ने वाराणसी कमिश्नरेट में भव्य परेड आयोजन के लिए अधिकारियों और महिला आरक्षियों को बधाई दी.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: काशी में कोहरे का कहर, दोपहर में भी ठंड का प्रकोप जारी, सड़क पर कर्फ्यू सा दिखा नजारा
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola