काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण की तैयारियां पूरी, फूलों से सजेगा शहर तो 5 लाख दीपक से जगमगाएंगे गंगा घाट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2021 2:00 PM

विज्ञापन

लोकार्पण के मौके पर गंगा घाटों को देव दीपावली की तरह दीपक से सजाया जाएगा. काशी के गंगा घाटों को पांच लाख दीपक से सजाया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

Kashi Vishwanath Corridor: श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में है. काशी वासी लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

undefined

13 दिसंबर को पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने वाले हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं.

undefined

तीन दिनों तक चलने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गंगा घाटों को सजाया जा रहा है.

undefined

लोकार्पण के मौके पर गंगा घाटों को देव दीपावली की तरह दीपक से सजाया जाएगा. काशी के गंगा घाटों को पांच लाख दीपक से सजाया जाएगा.

undefined

लेजर लाइट शो के जरिए काशी की संस्कृति और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की खूबसूरती को भी दिखाया जाएगा. समूची काशी नगरी को फूलों से सजाया जा रहा है.

undefined

चौक-चौराहों को फूलों से सजाए जाएंगे. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए काशी नरेश महाराज को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है. काशी नरेश के अलावा लोकार्पण में पीएम मोदी के साथ कुल 4,000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है.

undefined

उद्घाटन का लाइव प्रसारण विभिन्न चैनलों के अलावा धार्मिक स्थलों, चौराहों पर भी एलईडी स्क्रीन से किया जाएगा. डीएम कौशल राज शर्मा के मुताबिक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी.

(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

Also Read: वीर सपूतों के लिए काशी गमगीन, गंगा आरती के दौरान बिपिन रावत समेत तमाम शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola