Lucknow के इन जगहों पर भूत-प्रेत का है बसेरा, यहां जानें भूतिया स्थानों का नाम

Published by : Shweta Pandey Updated At : 31 Jul 2023 10:51 PM

विज्ञापन

Haunted Place In Lucknow: आज हम आपको बताएंगे लखनऊ के बारे में जहां कुछ ऐसी जगहें हैं जिसे राजधानी की भूतिया जगह (Haunted Place) माना जाता है. तो चलिए आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Haunted Place In Lucknow: आज भले ही कुछ लोग भूत प्रेत जैसी बातों पर विश्वास नहीं करते हैं. लेकिन हम सब के बीच बुरी आत्माएं रहती हैं, जो अपने होने का एहसास कराती है. आज हम आपको बताएंगे लखनऊ के बारे में जहां कुछ ऐसी जगहें हैं जिसे राजधानी की भूतिया जगह (Haunted Place) माना जाता है. तो चलिए आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined

सिकंदर बाग

राजधानी लखनऊ में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें भूतों का अड्डा माना गया है. इन्हीं जगहों में से एक हैं सिकंदर बाग (Sikandar Bagh ). इस जगह को भूतिया कहा जाता है. क्योंकि रात 12 बजे के बाद यहां पर भूत-प्रेत सड़कों पर घूमने हुए नजर आते हैं. कहा जाता है इस जगह पर अंग्रेजों ने भारतीय सैनिकों को मारा था. जिनकी आत्माएं आज भी भटकती हैं.

undefined

निराला नगर कॉलोनी

लखनऊ में स्थित निराला नगर कॉलोनी को भूतिया कहा जाता है. क्योंकि यहां पर पहले कब्रिस्तान हुआ करता था. जिसे उजाड़कर कालोनी बना दिया गया. यहां पर आए दिन अजीबोगरीब चीजें यहां देखने को मिलती है. यह जगह लखनऊ का सबसे Haunted है.

undefined

रेलवे क्वार्टर

 लखनऊ का रेलवे क्वार्टर सबसे Haunted है. कहा जात हैएक इंजीनियर की शादी एक खूबसूरत लड़की से हुई थी. जो एक अंग्रेज अधिकारी के प्रेम में पड़ गई. एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उस अधिकारी के साथ देख लिया और गुस्से में उसने अधिकारी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लिया. जिसके बाद उसकी आत्मा इस क्वार्टर में भटकती है.

undefined

ओइल हाउस

लखनऊ का ओइल हाउस में भूत रहते हैं. इसके बारे में सुनने में आया कि जब वाजिद अली शाह पर अंग्रेजों ने हमला किया. तब इसी भवन में एक कुएं में उन्होंने अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंका दिया. जिसके बाद इस हाउस में अंग्रेज सैनिकों की आत्माओं का कब्जा हो गया. इस हाउस में एक अधिकारी के बेटे की भी मौत हो चुकी है. जिसके बाद इसे भूतिया करार दे दिया गया.

undefined

बलरामपुर अस्पताल

लखनऊ के स्थित बलरामपुर अस्पताल की कहानियां बेहद मशहूर है. यह भी सुना गया है कि इस अस्पताल में भूत डॉक्टर बनकर मरीजों का ऑपरेशन करते थे. इसके बारे में एक कहानी है एक महिला का ऑपरेशन होना था लेकिन उस समय हॉस्पिटल में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं थे. एक डॉक्टर को बुलाया भी गया. जब डॉक्टर मरीज महिला के पास पहुंचा तो देखकर हैरान रह गया. क्योंकि महिला का ऑपरेशन हो चुका है. उस महिला का ऑपरेशन किसने किया किसी को पता नहीं चल पाया. इतना ही नहीं आए दिन अस्पताल से डरावनी आवाजें भी सुनाई देती थीं. हालांकि अभी सब नार्मल है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola