Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान की टाइगर 3 FLOP हुई या HIT, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. चलिए आपको बताते है टोटल कलेक्शन.

विज्ञापन
undefined

‘टाइगर 3‘ इन दिनों सिनेमाघरों में बना हुआ और बॉक्स ऑफिस पर लगभग अकेले ही धमाल मचा रहा है. फिल्म दिवाली के बाद से सिनेमाघरों में चल रही है.

विज्ञापन
undefined

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में टाइगर और जोया की जोड़ी बड़े पर्दे पर फैंस देख क्रेजी हो गए.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टाइगर 3’ ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक, 14वें दिन यानी 25 नवंबर को फिल्म ने करीब 6.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म का क्रेज अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है.

undefined

Tiger 3 Box Office Collectionओपनिंग डे पर टाइगर 3 ने भारत में सभी भाषाओं में 44.50 रुपये की कमाई की थी. हालांकि फिल्म के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वहीं, दुनियाभर में अबतक मूवी ने 427 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

undefined

‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ इमरान हाशमी हैं जो विलेन के रोल में है. उनके अलावा इसमें रेवती और विशाल जेठवा भी है. फिल्म 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी.

undefined

‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है. बता दें कि सलमान ने शाहरुख की पठान में कैमिया किया था. अब सुनने में आ रहा है वॉर में सलमान और शाहरुख कैमियो रोल में दिखेंगे.

undefined

Tiger 3 Box Office Collectionटाइगर 3 की सफलता पर कैटरीना ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा था, “टाइगर फ्रेंचाइजी ने मुझे 2012 से केवल प्यार दिया है! इसलिए, एक दशक से अधिक समय से इतनी गर्मजोशी मिलना एक अद्भुत एहसास है.

undefined

‘टाइगर 3’ के विशाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में सलमान खान ने एएनआई को बताया, “यह दिवाली का समय था और विश्व कप चल रहा था और हर किसी की दिलचस्पी इसमें थी, लेकिन इसके बावजूद हमें जो आंकड़े मिले हैं, वे अद्भुत हैं. हम इसके लिए बहुत आभारी और खुश हैं.”

undefined

फिल्मों के अलावा सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 17 को होस्ट करते हैं. हाल ही में शो से जिग्ना वोरा का सफर खत्म हो गया है. शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

undefined

सलमान खान फिल्मों के अलावा लेखन प्रतिभा भी समान रूप से समृद्ध है. इसका प्रमाण ‘चंद्रमुखी’ और ‘वीर’ जैसी फिल्में हैं.

Also Read: Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह दिवाली का समय था और विश्व कप चल रहा था…
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola