Tiger 3: सलमान खान ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह दिवाली का समय था और विश्व कप चल रहा था…

Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान टाइगर 3 के साथ एक और सफलता की कहानी लिखकर खुश हैं. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सलमान ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर 3 में एक बार फिर से टाइगर और जोया का किरदार सलमान खान और कैटरीना कैफ दोहराते दिखे. फिल्म दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यशराज फिल्म्स के अनुसार, टाइगर 3 ने रिलीज के केवल 10 दिनों में दुनिया भर में 400.50 करोड़ की कमाई की है. इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को दी.

‘टाइगर 3’ के विशाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में सलमान खान ने एएनआई को बताया, “यह दिवाली का समय था और विश्व कप चल रहा था और हर किसी की दिलचस्पी इसमें थी, लेकिन इसके बावजूद हमें जो आंकड़े मिले हैं, वे अद्भुत हैं. हम इसके लिए बहुत आभारी और खुश हैं.”

टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है और वॉर और पठान जैसी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है. दोनों पार्ट में सलमान एक रॉ एजेंट टाइगर के किरदार में नजर आए.

कैटरीना कैफ ने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टाइगर 3 की सफलता पर कहा, उन्होंने कहा, “इस सफलता का जश्न मनाना और दर्शकों का निरंतर समर्थन अमूल्य है और टाइगर फ्रेंचाइजी ने मुझे जो खुशी, सम्मान और प्रशंसा दी है, वह हमेशा संजोकर रहेगी.”

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था, “जब मैं एक था टाइगर कर रहा था, तो मुझे नहीं पता था कि हमारा सीक्वल बनेगा, इस तथ्य को भूल जाइए कि अब हमारे पास टाइगर 3 में थ्रीक्वल है. अब यह 2012 से दुनिया भर में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अपनी फ्रेंचाइजी है. किसी भी फिल्म या फ्रेंचाइजी की सफलता का प्रमाण उसकी लिखी सफलता की कहानी में है.

टाइगर 3 में इमरान हाशमी खलनायक बने है और इस अंदाज में उन्हें देख फैंस काफी इम्प्रेस हो गए है. उन्होंने कहा कि, मुझे एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाने का अवसर मिला और हमारे देश के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार सलमान खान के साथ आमने-सामने होने से बेहतर क्या हो सकता है.”

सनी देओल ने सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तसवीर में दोनों मुस्कुरा रहे हैं और सनी ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जीत गए.

सलमान खान इसी साल शाहरुख खान की फिल्म पठान में दिखे थे. इसमें वो टाइगर के लुक में नजर आए थे. बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

सलमान खान पिछली बार किसी का भाई किसी की जान में दिखे थे. हालांकि फिल्म दर्शकों को लुभा नहीं पाई.
Also Read: Tiger 3: गदर 2 के ‘तारा सिंह’ ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, सनी देओल बोले- जीत गए…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










