Maruti Alto बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पीछे छूटे नेक्सॉन और क्रेटा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Feb 2023 2:25 PM

विज्ञापन

Marti Suzuki की सबसे सस्ती कार Alto एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार (Best Selling Car) बन गई है. मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 3.53 लाख रुपये से शुरू होकर 5.12 लाख रुपये तक जाती है.

विज्ञापन
undefined

Maruti Suzuki Alto Best Selling Car: मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार ऑल्टो एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकनेवाली कार बन गई है. मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 3.53 लाख रुपये से शुरू होकर 5.12 लाख रुपये तक जाती है.

undefined

बीते जनवरी 2023 की कार सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी ऑल्टो (Alto) और ऑल्टो के10 (Alto K10) की बिक्री में 73 प्रतिशत का उछाल आया है और इसके दम पर यह वैगनआर, बलेनो, स्विफ्ट, टाटा नेक्सॉन और हुंडई क्रेटा जैसी पॉपुलर गाड़ियों को पीछे छोड़कर टॉप सेलिंग कार बन गई है.

undefined

मारुति सुजुकी की सस्ती कार खूब बिकी

जनवरी 2023 में मारुति सुजुकी ऑल्टो की सेल सबसे ज्यादा हुई. ऑल्टो और ऑल्टो के10 की कुल 21,411 यूनिट पिछले महीने बिकी, जिसमें 73 प्रतिशत सालाना बढ़ोतरी आयी है.

undefined

बेस्ट सेलिंग कारों में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर रही, जिसकी 20,466 यूनिट्स बीते जनवरी में बिकी और इस एंट्री लेवल हैचबैक की बिक्री में एक प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हुई है. तीसरी बेस्ट सेलिंग कार मारुति स्विफ्ट रही, जिसकी कुल 16,440 यूनिट बीते जनवरी में बिकी.

undefined

मारुति बलेनो चौथे, नेक्सॉन पांचवें नंबर पर

प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो पिछले कुछ महीनों से टॉप सेलिंग कार रही है, यह जनवरी 2023 में चौथे नंबर पर खिसक गई. पिछले महीने बलेनो की कुल 19,108 यूनिट बिकी, जिसने 141 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की.

undefined

बेस्ट सेलिंग कारों में टाटा नेक्सॉन पिछले महीने पांचवीं नंबर पर रही. टाटा मोटर्स की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 15,567 यूनिट बिकी, और इसने 13 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्ज की.

undefined

टॉप-10 में मारुति सुजुकी की 7 कार

भारत में जनवरी 2023 में बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में ह्युंडई क्रेटा छठे नंबर पर रही, जिसकी कुल 15,037 यूनिट बिकी है और इसने 52 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की.

undefined

इसके बाद मारुति सुजुकी ब्रेजा (14,359 यूनिट), टाटा पंच (12,006 यूनिट), मारुति सुजुकी ईको (11,709 यूनिट) और मारुति सुजुकी डिजायर (11,317 यूनिट) बिकी. टॉप-10 कारों की लिस्ट में 7 कारें मारुति सुजुकी की हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola