ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी ने येलो आउटफिट में ढाया कहर, वायरल हुई एक्ट्रेस की ग्लैमरस तसवीरें

Updated at : 18 Dec 2021 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी ने येलो आउटफिट में ढाया कहर, वायरल हुई एक्ट्रेस की ग्लैमरस तसवीरें

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपनी नयी फोटोज शेयर की हैं. तसवीरों में एक्ट्रेस की अदाएं देखने लायक है.

विज्ञापन
undefined

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की नयी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. मुनमुन काफी खूबसूरत हैं और ग्लैमरस भी. एक्ट्रेस इस येलो आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही है. फोटोज में उनकी अदाएं देखने लायक है. मुनमुन के चेहरे की मुस्कान आपका दिल जीत लेगी.

undefined

मुनमुन दत्ता इस आउटफिट में स्टाइलिश पोज देकर फोटोशूट करवाती दिखी. ड्रेस से मैच करता एक्ट्रेस ने ईयररिंग्स पहना हुआ है. तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बबीता जी आप इतनी क्यूट लगती है, जेठालाल तो क्या किसी को भी प्यार हो जाएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, कड़क. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप हर ड्रेस में अच्छी लगती है.

undefined

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस फैंस को इंस्टाग्राम पर यूट्यूब, वीडियो और तसवीरें शेयर कर अपडेट देती रहती हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने नया घर लिया है. घर का वीडियो भी मुनमुन ने अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें 6. 3 मिलियन लोग फॉलो करते है. वो अक्सर ही अपनी स्टाइलिश तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं.

undefined

मुनमुन दत्ता ने अपनी मां के साथ भी एक फोटो पोस्ट किया हैं. इस तसवीर में दोनों साथ में काफी क्यूट लग रही है. मुनमुन प्यार से अपनी मां को देख रही है. ये फोटो काफी खूबसूरत और प्यारी है. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ एक क्लोज बॉन्ड शेयर करती है औऱ तसवीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. बता दें कि उन्हें आउटिंग का भी खासा शौक है और इसका सबूत उनकी इंस्टाग्राम पर मौजूद तसवीरें देती हैं.

undefined

कुछ हफ्ते पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आई थी. इसमें मुनमुन दत्ता भी शामिल थी. एक्ट्रेस ने अपनी फोटोज सेट से शेयर की थी. बॉस लेडी का अवतार फैंस को काफी पसन्द आया था. इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने टीम के साथ काफी मस्ती की थी. जेठालाल, बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठकर ही बबीता जी के ख्यालों में खो गया था.

undefined

मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शुरुआत से जुड़ी हुई हैं. इस शो ने उन्हें काफी पहचान दी है और आज लोग उन्हें बबीता जी के नाम से ही जानते है. हम सब बाराती टीवी शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. 2008 में मुनमुन की इंट्री तारक शो में हुई थी. दिलीप जोशी के कहने पर शो में उन्हें रखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola