Subrata Roy की मौत के बाद भी क्या सहारा निवेशकों का पैसा होगा रिफंड, जानें हर सवाल का जवाब

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 15 Nov 2023 12:32 PM

विज्ञापन

Sahara India Refund: सहारा ग्रुप (Sahara Group) के 4 कोऑपरेटिव में निवेश करने वाले लोगों को केंद्र सरकार की पहल से रिफंड दिया जा रहा है. इसके तहत, बड़ी संख्या में निवेशकों को कुछ धन प्राप्त हो गया है.

विज्ञापन
undefined

Sahara India Refund: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का निधन मंगलवार को हो गया. एक तरफ जहां सुब्रत रॉय के निधन पर शोक का माहौल है. वहीं, सहारा के निवेशकों के मन में निवेश के रिपंड से जुड़े कई सवाल आ रहे हैं. कई लोग इस बारे में जानना चाहते हैं कि कुछ महीनें पहले केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गयी रिफंड की प्रक्रिया क्या अब रूक जाएगी.

undefined

Sahara India Refund: आपको बता दें कि सहारा ग्रुप (Sahara Group) के 4 कोऑपरेटिव सोसाइटी- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में निवेश करने वाले लोगों को केंद्र सरकार की पहल से रिफंड दिया जा रहा है.

undefined

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी निवेशकों का पैसा रिफंड किया जाएगा. निवेशकों की पूरी राशि सेबी के पास है. ये प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है. इसमें निवेशक को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वो टोल फ्री नंबरों ( 1800 103 6891 / 1800 103 6893 ) पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: Subrata Roy ने खड़ा किया था करोड़ों का व्यापार, आखिरी वक्त में नहीं मिला पत्नी-बच्चों का साथ, जानें पूरी कहानी
undefined

केंद्र सरकार ने CRCS- सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया जिसके जरिए सहारा समूह के करोड़ों जमाकर्ताओं को 45 दिनों में अपने पैसे को क्लेम करने का मौका मिलेगा. सहारा समूह में फंसे करोड़ों निवेशकों के पैसे को वापस दिलाने के लिए सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत हुई है.

undefined

सहारा के निवेशकों को अपना रिफंड पाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लॉच किये गए पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना है. इसके साथ ही, आवेदन में मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच करना है.

undefined

आवेदन करने वाले निवेशक के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेज जाएगा. इसके बाद, उनके दावे को सहारा सोसाइटी के द्वारा 30 दिनों के अंदर वेरिफाइ किया जाएगा. इसके बाद सरकारी अधिकारियों के द्वारा इसपर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई की जाएगी. निवेशक का दावा अप्रूव होने पर राशि सीधे आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते में सीधे भेज दिया जाएगा.

undefined

बता दें कि अगर क्लेम की राशि अगर 50 हजार से ऊपर है तो पैन नंबर भी डालना जरूरी है. निवेशक केवल एक बार दावा कर सकता है. इसलिए पूरी डिटेल को कई बार पढ़कर कंफर्म करें. आवेदन को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola