Asia Cup से पहले मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी के साथ विवाद के मामले में कोर्ट ने दिया ये आदेश

Updated:
विज्ञापन

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने 2014 में शादी की थी. हसीन जहां एक मॉडल और चियरलीडर थीं. हालांकि शादी के बाद उन्होंने अपना पेशा छोड़ दिया था. वहीं, कपल के बीच 2018 में विवाद शुरु हो गया. जिसमें हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मैच फक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

विज्ञापन
undefined

Mohammed Shami and Wife Hasin Jahan Case: एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है, जिसमें भारत को अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेलना है. लेकिन इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
undefined

दरअसल, पत्नी हसीन जहां के साथ चल रहे विवाद के मामले में कोर्ट ने शमी और उनके भाई मोहम्मद हसीब को 30 दिन के अंदर जमानत कराने के आदिश दिए हैं. बता दें कि मोहम्मद शमी को 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

undefined

मोहम्मद शमी एशिया कप में भारतीय पेस अटैक के अहम गेंदबाज हैं. ‘आज तक’ की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी को कोर्ट से 30 दिन के अंदर जमानत लेनी होगी. ऐसे में एशिया कप से पहले उनके लिए यह एक बड़ी समस्या बन सकती है.

undefined

गौरतलब है कि शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी. हसीन जहां कोलकाता नाइटराईडर्स की चीयरलीडर थी. इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती थी. शादी के बाद उन्होंने यह पेशा छोड़ दिया था.

undefined

शमी और हसीन जहां पहली बार साल 2011 में मिले थे. वहीं, इसके बाद कपल के बीच 2018 में विवाद शुरु हो गया. जिसमें हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मैच फक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद से ही कोर्ट में केस चल रहा है.

undefined

हसीन जहां ने तेज गेंदबाज से 10 लाख रुपए महीने गुजारा भत्ता की मांग की थी. इसमें उन्होंने तीन लाख रुपए बेटी के लिए और सात लाख रुपए अपने निजी खर्चे के लिए मांगे थे. इस बीच शमी के वकील सेलिम रहमान ने कोर्ट के समक्ष कहा था कि हसीन पेशे से मॉडल हैं और इतने पैसे उन्हें नहीं दिए जाने चाहिए. इसके बाद कोर्ट ने एक लाख 30 हजार रुपए देने के आदिश दिए थे.

undefined

आपको बता दें कि एशिया कप की शुरुआत से पहले 24 अगस्त से बैंगलुरू में स्थित एनसीए में एशिया कप कैंप शुरु हो रहा है. टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम कैंप में हिस्सा लेगी. यह कैंप 28 अगस्त तक चलेगा. इसके बाद ही टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना होगी. जहां भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा.

Also Read: Asia Cup 2023: ‘चहल से बेहतर कोई नहीं..’ एशिया कप टीम में नहीं चुने जाने पर भड़के हरभजन सिंह, जानें क्या कहा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola