ePaper

IPL 2023 Final: धोनी के 'धुरंधरों' के सामने गिल की कड़ी चुनौती, गुरु vs चेले में किसकी होगी जीत?

Updated at : 27 May 2023 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023 Final: धोनी के 'धुरंधरों' के सामने गिल की कड़ी चुनौती, गुरु vs चेले में किसकी होगी जीत?

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार (28 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. धोनी की सीएसके के सामने शुभमन गिल के बल्ले पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी चुनौती होगी.

विज्ञापन
undefined

CSK vs GT IPL 2023 Final: इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार (28 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी भिड़ंत में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने होंगी. सीएसके के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवां आईपीएल खिताब जीतकर अपनी ‘विदाई’ को यादगार बनाना चाहेंगे, लेकिन उनकी राह में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल के रूप में ऐसी ‘रन मशीन’ है जिसके बल्ले पर अंकुश लगाना इस सीजन में गेंदबाजों के लिये टेढी खीर साबित हुआ है.

undefined

आईपीएल फाइनल में ‘मिडास टच’ के लिये मशहूर एक अनुभवी कप्तान का सामना एक ऐसे युवा बल्लेबाज से है जो तकनीक में भी माहिर है लिहाजा दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलेगी. एक भारतीय क्रिकेट का सुनहरा इतिहास है तो दूसरा आने वाला उज्ज्वल कल.

undefined

करीब 19 साल पहले जब युवा धोनी भारतीय टीम में डेब्यू की तैयारी कर रहे थे, तब चार साल का शुभमन गिल पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के फजिल्का गांव में अपने दादा द्वारा हाथ से बनाए गए बल्ले से अपने बड़े से खेत में खेल रहा था.

undefined

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जब 1,32,000 दर्शक जल्दी ही 42 साल के होने जा रहे धोनी को शायद आखिरी बार पीली जर्सी में देखेंगे तब भारतीय क्रिकेट का भावी सुपरस्टार गिल अपने हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी थामने को बेताब होगा. तीन शतक और 851 रन बना चुके गिल के बल्ले पर अंकुश लगाना धोनी की सीएसके के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी.

undefined

दीपक चाहर की स्विंग या रविंद्र जडेजा की विकेट पर गेंदबाजी. मोईन अली की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद या मथीषा पथिराना की सीधे पैर पर पड़ती गेंद, कोई नहीं जानता कि तकनीक के धनी गिल की एकाग्रता किस गेंद पर भंग होगी. धोनी के फैंस उन्हें अगले साल फिर खेलते देखना चाहेंगे लेकिन पूरा आईपीएल उन्होंने बायें घुटने पर पट्टी बांधकर खेला है लिहाजा उनके लिये अगले सीजन में फिर खेलना मुश्किल लग रहा है.

undefined

इसलिये ‘थाला’ के फैंस के लिये यह धोनी के आखिरी मैच के हर पल को यादों में कैद करने का अवसर है. वह अधिकांश मैचों में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे हैं लेकिन तुषार देशपांडे जैसे अनुभवहीन गेंदबाज और शिवम दुबे जैसे युवा बल्लेबाज को उन्होंने आत्मविश्वास दिया है. धोनी का करिश्मा कभी खत्म नहीं होगा. उनकी कप्तानी भारतीय क्रिकेट की किवदंतियों का हिस्सा रहेगी.

undefined

दूसरी ओर गुजरात के पास हार्दिक पंड्या के रूप में ऐसा कप्तान है जिसका मानना है कि टीम की कप्तानी का एक ही तरीका है जो धोनी से उन्होंने सीखा है. बल्लेबाज मैच जीतते हैं लेकिन गेंदबाज टूर्नामेंट जीतते हैं और यह टाइटंस ने साबित कर दिया है. मोहम्मद शमी (28 विकेट), राशिद खान (27 विकेट) और मोहित शर्मा (24 विकेट) ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. वहीं बल्लेबाजी में गिल के अलावा पंड्या ने 325 रन बनाये हैं .

undefined

चेन्नई के लिये डेवोन कोंवे (625 रन), रूतुराज गायकवाड़ (564 रन), अजिंक्य रहाणे 13 मैचों में 299 रन बना चुके हैं जबकि दुबे ने 386 रन बनाये हैं. इस आईपीएल में दुबे 33 छक्के लगा चुके हैं. गेंदबाजी में श्रीलंका के पथिराना ने 17 और देशपांडे ने 21 विकेट लिये.

undefined

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा.

undefined

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा.

Also Read: GT vs CSK Final: MS Dhoni की सीएसके के सामने नहीं चलता है शुभमन गिल का बल्ला, यहां देखें रिकॉर्ड
विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola