ePaper

SA vs NED, CWC 2023: नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से रौंदा, देखें तस्वीरें

Updated at : 17 Oct 2023 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
SA vs NED, CWC 2023: नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से रौंदा, देखें तस्वीरें

Dharamshala: Netherlands team celebrates the wicket of South Africa's Heinrich Klaasen during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between South Africa and Netherlands, at HPCA Stadium, in Dharamshala, Tuesday, Oct. 17, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI10_17_2023_000389A)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को दूसरा बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हरा दिया. इस वर्ल्ड कप में यह नीदरलैंड की पहली जीत है. इससे दो दिन पहले अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.

विज्ञापन
undefined

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नीदरलैंड ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को 38 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए नीदरलैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद 245 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 के स्कोर पर 42.5 ओवर में ऑलआउट हो गई.

undefined

बारिश की वजह से खेल को प्रति पारी 43-43 ओवर का कर दिया गया था. कप्तान एडवर्ड ने 78 रनों की शानदार पारी खेली. 245 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में आठवें ओवर में लगा. तब टीम का स्कोर 36 रन था.

undefined

उसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाज हावी हो गए और 12 ओवर के अंदर चार टॉप बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. मैक्रो यानसेन और डेविड मिलर ने थोड़ी हिम्मत दिखाई, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाया. मिलर सबसे ज्यादा 43 रन बनाकर आउट हुए.

undefined

नीदरलैंड के गेंदबाजों ने जहां अनुशासित गेंदबाजी का नजारा पेश किया, वहीं फिल्डिंग के मामले में टीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. खिलाड़ियों ने कई शानदार कैप पकड़े और आखिरकार दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम को हरा दिया. इसी सीजन में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 400 से अधिक रन बनाए थे, लेकिन आज मुश्किल से 200 के आंकड़े को छू पाया है.

undefined

इससे पहले स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी पारी की मदद से नीदरलैंड ने 43 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और लुंगी एनगिडी ने अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाकर नीदरलैंड का स्कोर 34वें ओवर में सात विकेट पर 140 रन कर दिया. इन तीनों तेज गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज हालांकि अंतिम ओवरों में रन प्रवाह रोकने में नाकाम रहे। उन्होंने अंतिम पांच ओवर में 68 रन लुटाए. एडवर्ड्स ने 69 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल हैं. उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर अतिरिक्त रन (32) का रहा.

undefined

एडवर्ड्स को निचले क्रम के बल्लेबाजों से अच्छा सहयोग मिला. उन्होंने रीलोफ वान डर मर्व (19 गेंदों पर 29 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की. दसवें नंबर के बल्लेबाज आर्यन दत्त ने नौ गेंद पर नाबाद 23 रन का योगदान दिया.

undefined

रबाडा ने मैच की अपनी पहली गेंद पर ही विक्रमजीत सिंह (02) को आउट कर दिया जबकि यानसेन ने उनके सलामी जोड़ीदार मैक्स ओडोउड (18) को छह गेंद बाद पवेलियन का रास्ता दिखाया. रबाडा ने स्टार ऑलराउंडर बास डी लीडे (02) को पगबाधा आउट किया.

undefined

इस तरह से नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण नीदरलैंड की टीम संकट में दिख रही थी. एडवर्ड्स और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके वान डर मर्व ने जवाबी हमले की रणनीति अपनाई जो कारगर साबित हुई.

undefined

एडवर्ड्स ने रबाडा पर पुल करके छक्का लगाया. उन्होंने स्पिनर केशव महाराज पर स्वीप और रिवर्स स्वीप करके रन बटोरे. इसके बाद आर्यन दत्त ने भी अपनी संक्षिप्त पारी में तीन छक्के लगाए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola