World Cup 2023: रोहित शर्मा ने कप्तानी में लगाया ‘अनोखा शतक’, भारत ने 100 रन से जीतकर मनाया जश्न

Ahmedabad: India’s captain Rohit Sharma goes for a six during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Pakistan, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Saturday, Oct. 14, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI10_14_2023_000383B)
रोहित शर्मा जीत प्रतिशत के आधार पर सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा का बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 74.4 है.

वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 6 मैच जीतकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पक्की कर ली है. रोहित शर्मा रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक अनोखा शतक अपने नाम कर लिया है. दरअसल बतौर कप्तान उनका 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था. बड़ी बात तो ये है कि रोहित शर्मा ने कप्तानी में 100वां मैच खेला तो, टीम ने 100 रन से इंग्लैंड को हराकर इसका जश्न मनाया.

जीत प्रतिशत में रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान
रोहित शर्मा जीत प्रतिशत के आधार पर सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा का बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का प्रतिशत 74.4 है. जबकि रिकी पोंटिंग 70.5 के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
रोहित शर्मा- 74.4 प्रतिशत
रिकी पोंटिंग – 70.5 प्रतिशत
असगर अफगान – 69.6 प्रतिशत
हैंसी क्रोनिए – 67 प्रतिशत
स्टीव वॉ – 66.6 प्रतिशत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक मैच में कप्तानी करके का रिकॉर्ड धोनी के नाम
अंतरराष्ट्रीय क्रकेट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे अधिक मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड है. उन्होंने 332 मैचों में भारत की कप्तानी की. जिसमें उन्होंने 178 मैच जीतए और 120 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनका जीत का प्रतिशत 53.61 है. दूसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग ने 324 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की. जिसमें रिकॉर्ड 220 में टीम को जीत दिलाया और उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया केवल 77 मैच हारी.

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हराया
कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में रविवार को यहां इंग्लैंड को 100 रन से हराकर लगातार छठी जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली. रोहित शर्मा के 87 रन की पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन का स्कोर बनाया. फिर बुमराह के तीन और मोहम्मद शमी के 4 विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










