Pooja Bhatt ने पिता महेश भट्ट संग लिपलॉक करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग बाप और बेटी के रिश्ते को…

पूजा भट्ट ने सालों बाद पिता महेश भट्ट संग एक मैगजीन कवर के लिए लिपलॉक करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, मुझे कोई अफसोस नहीं है और लोगों के दिमाग का कुछ नहीं कर सकती, जिसे जो भी सोचना है, वो सोचे. पूजा ने कहा, मैं भी अपने पापा के लिए वैसी ही बच्ची हूं. वो मेरे लिए हमेशा ऐसे ही रहेंगे.”

90 दशक की फेमस हिरोइन पूजा भट्ट बीते दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई थी. यहां उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.

पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ 1990 में आए एक मैगजीन कवर के बारे में खुलकर बात की. बता दें कि इस मैगजीन के लिए एक्ट्रेस ने अपने खुद के पिता संग लिपलॉक किया था.

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, पूजा ने मैगजीन पर मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि जिस लम्हे को कैद किया गया, वह ‘बिल्कुल निर्दोष’ था और लोग इसे कैसे समझते हैं, इसके बारे में वह कुछ भी नहीं कर सकती.

इंटरव्यू में जब पूजा से पूछा गया कि क्या उन्हें महेश भट्ट के साथ अपने मैगज़ीन शूट को लेकर कोई पछतावा है, जिसने इतना ध्यान खींचा, तो उन्होंने कहा, “नहीं, क्योंकि मैं इसे बहुत सरल देखती हूं, और मुझे लगता है कि ये काम का एक पार्ट है.”

उन्होंने आगे कहा, एक क्षण को किसी भी तरह से या फिर गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, मुझे याद है शाहरुख ने मुझसे कहा था कि जब आपकी बेटियां हों और जब आपका बच्चा छोटा हो, कितनी बार वह कहते हैं, ‘मम्मी पापा मुझे एक चुम्मा दे दो’ और वे करते हैं, क्योंकि उनसे प्यार है.

पूजा ने कहा, मैं भी अपने पापा के लिए वैसी ही बच्ची हूं. वो मेरे लिए हमेशा ऐसे ही रहेंगे.” उन्होंने आगे कहा. “तो यह एक ऐसा क्षण था जो बिल्कुल मासूम था, जिसे कैद कर लिया गया और उसका अर्थ जो है, जिसे पढ़ना है वो पढ़ेगे, जिसे देखना है वो देखेंगेऔर मैं इस चीज को डिफेंड करने के लिए नहीं बैठी.

पूजा भट्ट ने कहा, अगर लोग बाप और बेटी के रिश्ते को अलग नजरिये से देख सकते हैं, तो वो कुछ भी कर सकते हैं. फिर हम पारिवारिक मूल्यों की बात करते हैं. बहुत कमाल का मजाक है.

पूजा को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा गया था. वह एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान के साथ फाइनल तक क्वालीफाई करने में सफल रहीं और फिर बाहर हो गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










