Aadhaar PAN Linking: पैन को आधार से अगर अब तक लिंक नहीं कराया, तो छिन जाएगा आपका यह अधिकार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Jul 2023 5:40 PM

विज्ञापन

pan aadhaar linking - पैन कार्ड बड़ा जरूरी दस्तावेज है. इस कार्ड में व्यक्ति की कई जरूरी जानकारी दर्ज होती है. पैन कार्ड का इस्तेमाल खासतौर पर वित्तीय मामलों में किया जाता है. पैन कार्ड की मदद से सरकार वित्तीय हेर-फेर का आसानी से पता लगा सकती है.

विज्ञापन
undefined

PAN Aadhaar Linking: आधार से पैन को लिंक करने की डेडलाइन खत्म हो चुकी है. अब तक जिन लोगों ने अपने पैन और आधार को लिंक नहीं कराया है, उनका PAN अब निष्क्रिय हो गया है.

undefined

पैन कार्ड बड़ा जरूरी दस्तावेज है. इस कार्ड में व्यक्ति की कई जरूरी जानकारी दर्ज होती है. पैन कार्ड का इस्तेमाल खासतौर पर वित्तीय मामलों में किया जाता है. पैन कार्ड की मदद से सरकार वित्तीय हेर-फेर का आसानी से पता लगा सकती है.

undefined

पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने की डेडलाइन को सरकार बीते लंबे समय से बढ़ाती आ रही थी. आयकर विभाग ने बता दिया है कि 30 जून के बाद अब पैन आधार लिंकिंग डेडलाइन आगे नहीं बढ़ायी जाएगी. जो लोग पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करा पाए हैं, वे 2023-24 का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे.

undefined

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने एक नोटिफिकेशन में इस बारे में स्पष्ट जानकारी दी है कि जिन लोगों ने 30 जून तक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, उनका पैन कार्ड 1 जुलाई, 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा. ऐसे में जिन कामों में पैन कार्ड की जरूरत होती है, वे पैन कार्ड डिएक्टिवेट होने से नहीं किये जा सकेंगे.

undefined

डेडलाइन पार होने के बाद भी अगर आपने अपना पैनकार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है, तो आप 1 हजार रुपये की लेट फीस भरकर दोबारा अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक कराकर उसको एक्टिव करा सकते हैं. हालांकि, पैन कार्ड के दोबारा एक्टिव होने के लिए 30 दिनों तक का इंतजार करना है.

undefined

अब चूंकि 30 दिनों की अवधि के दौरान पैन कार्ड निष्क्रिय रहेगा, ऐसे में टैक्सपेयर्स काफी परेशान हैं. ऐसे में जिन लोगों को इस महीने आईटीआर दाखिल करना है और उनका पैन कार्ड निष्क्रिय है, इस स्थिति में उनको आईटीआर दाखिल करने में मुश्किल हो सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola