LPG Cylinder सिर्फ 500 रुपये में देगी सरकार, अशोक गहलोत देंगे राजस्थान की जनता को सौगात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jun 2023 12:06 PM

विज्ञापन

LPG Cylinder Price : इस साल राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं इससे पहले प्रदेश की गहलोत सरकार जनता को सौगात देने में लगी हुई है. इस क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री ने रसोई गैस की कीमत को लेकर बड़ा फैसला किया है.

विज्ञापन
undefined

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. राजस्थान में सोमवार से इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना (Indira Gandhi Gas Cylinder Subsidy Scheme) के तहत लोगों को सस्ता सिलेंडर मिलेगा. राज्य के सभी 33 जिलों में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जायेगा.

undefined

जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बटन दबाते ही 14 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर देंगे. गहलोत इस मौके पर 10 लोगों से संवाद भी करेंगे.

undefined

क्या है इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना : जानकारी के मुताबिक, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत राज्य सरकार ने 76 लाख उपभोक्ताओं को महज 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है. केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना में चयनित परिवारों के साथ-साथ बीपीएल श्रेणी के परिवार इसके लिए पात्र हैं.

undefined

राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वालों के लिए लाभार्थी शिविरों का आयोजन किया गया है. इनमें से अब तक 48.63 लाख परिवारों का पंजीकरण हो चुका है.

undefined

बैंक खाते में आएगी रकम : जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में पंजीकरण के बाद गैस कंपनियों से प्राप्त लेन-देन के आंकड़ों के आधार पर लाभार्थियों के खाते में महीने में दो बार फंड ट्रांसफर का प्रावधान किया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola