ePaper

Karwa Chauth 2023 Thali Design: करवा चौथ की थाली को ऐसे बनाएं आकर्षक, अपनाएं ये डिजाइन

Updated at : 30 Oct 2023 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Thali Design: करवा चौथ की थाली को ऐसे बनाएं आकर्षक, अपनाएं ये डिजाइन

करवा चौथ हिंदू महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे शुभ त्योहारों में से एक है. यह पति-पत्नी के बीच विशेष बंधन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है. महिलाएं कुछ दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं. इस साल करवा चौथ 01 नवंबर को मनाया जाएगा. ऐसे में इन चीजों का इस्तेमाल कर करवा चौथ की थाली को सजाएं.

विज्ञापन
undefined

करवा चौथ हर सुहागिन महिलाएं के खास होती है. ऐसे में करवा चौथ की थाली को भी काफी अच्छे से सजाया जाता है. आप इस बार अपनी पसंद और कपड़े के रंग के अनुसार थाली की सजावट कर सकते हैं.

undefined

महिलाएं कुछ दिन पहले से ही करवा चौथ की तैयारी शुरू कर देती हैं. ऐसे में कई महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार करवा चौथ की थाली कस्टमाइज भी कराती हैं. करवा चौथ की थाली को सुंदर बनाने के लिए आप अपने और अपने पति की फोटो के साथ करवा चौथ की कस्टमाइज थाली तैयार करवा सकती हैं.

undefined

इस करवा चौथ पर आप लाल रंग की थाली सजा सकते हैं. लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है. अगर आपका पहला करवा चौथ है तो आप थाली का रंग और डिजाइन लाल थीम पर सेलेक्ट कर सकती हैं.

undefined

मार्केट में एक से बढ़कर एक करवा चौथ की थाली उपलब्ध हैं. ऐसे में थाली डेकोरशन के लिए ये फ्लोरल प्रिंट वाली आइडिया भी ट्राई कर सकती हैं. आप घर में भी फूल से करवा चौथ की थाली को सजा कर सभी का ध्यान आकर्षित कर सकती है.

undefined

इन दिनों मार्केट में हर डिजाइन के करवा चौथ थाली नजर आ रही है. आप अपनी मनपसंद डिजाइन थाली में करवाना चाहती हैं, तो ऐसी डिजाइन आप मार्केट से खरीद सकती हैं या अपने हाथों से डेकोरट भी कर सकती हैं. या तो आप घर पर लाल या मैरून रंग से थाली को रंग सकती हैं. रंग सूखने पर इस पर गोटा पट्‌टी को फेविकॉल की मदद से चिपका सकती हैं. इसके साथ ही लोटे और छलनी को भी इस तरह से सजाया जा सकता है.

Also Read: Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ पर अपनी पत्नी को दें ये खास उपहार, करेंगी खूब तारीफ
undefined

सिल्वर कलर में आप अपने करवा चौथ की थाली को सजाना चाहती हैं तो, ये आपके लिए बेस्ट ऑपशन है. आप अपने हाथों से इसे सजा सकती हैं. करवा चौथ थाली को अट्रैक्टिव बनाने के लिए गोल्डन पर्ल गोटा, व्हाइट पर्ल का खूबसूरती के साथ इस्तेमाल किया गया है.

undefined

करवा चौथ की थाली आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं. फूलों से आप थाली को सजा सकती हैं. या तो आप ऑनलाइन नहीं तो मार्केट से भी ऐसी थाली खरीद सकती हैं.

Also Read: Karwa Chauth 2023 Beauty Tips: करवा चौथ पर पाना है इंस्टेंट ग्लो, तो ऐसे निखारें अपनी खूबसूरती
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola