Rambha: इतनी बदल गई है सलमान खान की हीरोइन रंभा, फिल्में छोड़कर जानें अब क्या करती हैं एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन

Rambha Car Accident: एक्ट्रेस रंभा ने कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया है. रंभा काफी समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन अपने एक पोस्ट की वजह से वो लाइमलाइट में आ गई है. रंभा की कार का एक्सीडेंट हो गया. हालांकि इसमें उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई.

विज्ञापन
undefined

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रंभा ने फिल्मों से दूरी बना ली है, लेकिन एक पोस्ट की वजह से वो खबरों में बनी हुई है. एक्ट्रेस के कार का एक्सीटेंड हो गया है. कार में उनके साथ उनकी बेटी साशा और नैनी थी.

विज्ञापन
undefined

रंभा ने अपने कार एक्सीडेंट के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा है. उन्होंने एक्सीडेंट की तसवीरें भी शेयर की है. उन्होंने लिखा, स्कूल से बच्चों को लेने गई थी, जहां चौराहे पर हमारी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी थी…हम सभी मामूली चोटों से सुरक्षित हैं, मेरी साशा अस्तपताल में है. कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है.

undefined

एक्ट्रेस रंभा फिल्मों से दूर है और कनाडा में रहती है और हाउसवाइफ है. वो काफी बदल गई है. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती है.

undefined

रंभा ने साल 2010 में श्रीलंकन तमिल बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन से शादी की थी. शादी के बाद रंभा ने फिल्मों से दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस के तीन बच्चे है, दो बेटियां और एक बेटा.

undefined

रंभा अपने पति और तीनों बच्चों के साथ तसवीरें शेयर करती रहती है. भले ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है, लेकिन वो अपने लाइफ के बारे में फैंस को इंस्टा पोस्ट से जानकारी देती रहती है.

undefined

रंभा ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘घरवाली-बाहरवाली’, ‘क्रोध’, ‘बेटी नम्बर 1’, ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’, ‘जानी दुश्मन’ शामिल है. सलमान खान के साथ उन्होंने ‘जुड़वा’ में काम किया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola