ePaper

नियोजन नीति को लेकर दुमका समेत पूरे संताल परगना में छात्रों ने निकाली रैली, 60-40 नाय चलतो का लगाया नारा

Updated at : 01 Apr 2023 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
नियोजन नीति को लेकर दुमका समेत पूरे संताल परगना में छात्रों ने निकाली रैली, 60-40 नाय चलतो का लगाया नारा

झारखंड नियोजन नीति को लेकर पूरे संताल परगना प्रमंडल में छात्र समन्वय समिति के बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. दुमका में फूलो झानो चौक पर सैंकड़ो छात्र सड़क पर उतर आए हैं और चारो ओर की सड़कों को जाम कर दिया है. सड़क पर उतरे आदिवासी छात्रों को कई अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला है.

विज्ञापन
undefined

दुमका, आनंद जायसवाल : झारखंड नियोजन नीति को लेकर पूरे संताल परगना प्रमंडल में छात्र समन्वय समिति के बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. दुमका में फूलो झानो चौक पर सैंकड़ो छात्र सड़क पर उतर आए हैं और चारो ओर की सड़कों को जाम कर दिया है. सड़क पर उतरे आदिवासी छात्रों को कई अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला है.

undefined

छात्रों के प्रमुख मांगों में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाए जाने, खतियान के आधार पर ही नियोजन नीति बनाने, रिक्तियों के विरूद्ध आवेदन में अहर्ता सिर्फ भारत के नागरिक न लिख झारखंड का स्थानीय निवासी भी लिखे जाने और 60-40 के अनुपात को अविलंब रद्द करने की मांग शामिल हैं.

undefined

दुमका में बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की है. दस अलग अलग जगह पर दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नही है. दुमका पाकुड़, दुमका भागलपुर, दुमका गोड्डा रोड भी इस आंदोलन से प्रभावित है.

undefined

इधर, साहिबगंज में भी नियोजन नीति को लेकर बंदी समर्थक बंदी कराने निकले हैं. मुख्य मार्ग में बैठ कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

undefined

छात्र बांस लगाकर दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. और 60-40 नाय चलतो का नारा लगाया जा रहा है. इधर, आवश्यक सेवाओं का दुकान खुला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola