ePaper

झारखंड के DGP नीरज सिन्हा को कुछ इस तरह दी गई विदाई, देखें तस्वीरें

Updated at : 11 Feb 2023 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के DGP नीरज सिन्हा को कुछ इस तरह दी गई विदाई, देखें तस्वीरें

रांची के डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा को शानदार विदाई दी गई. सबसे पहले डीजीपी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया. जिसके बाद उन्होंने कहा कि एक पुलिस के लिए सेवा का अंतिम दिन हो सकता है लेकिन कभी भी परिवार से विदाई नहीं ली जा सकती है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल आज 11 फरवरी को समाप्त हो गया है. इस मौके पर डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां उन्हें विभाग की ओर से परंपरा के अनुरूप शानदार विदाई दी गई. इस दौरान नीरज सिन्हा ने कहा कि झारखंड में लगभग नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है. अब वहां सरकार की योजनाएं भी पहुंच रही है.

undefined

1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा ने 12 फरवरी 2021 को झारखंड के डीजीपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था. इससे पूर्व अलग झारखंड राज्य बनने पर यह 25 नवंबर 2000 को रांची के पहले एसएसपी बनाये गये थे. विदाई के दिन डीजीपी नीरज सिन्हा को भेंट के तौर पर कई चीजें दी गई.

undefined

डीजीपी नीरज सिन्हा ने परेड की सलामी लेने के बाद सभी पुलिस अधिकीरियों के साथ तस्वीर ली गई. इस तस्वीर में कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं.

undefined

डीजीपी नीरज सिन्हा डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में आयोजित विदाई समारोह में पहुंचे. जिसके बाद विदाई समारोह में भाग लिये. बता दें कि नीरज सिन्हा दो साल तक झारखंड के डीजीपी रहे हैं.

undefined

पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि एक पुलिस के लिए सेवा का अंतिम दिन हो सकता है लेकिन कभी भी परिवार से विदाई नहीं ली जा सकती है. इसीलिए मैं पुलिस के इस परिवार से हमेशा जुड़ा रहूंगा. यह सिलसिला अभी और लंबा जाएगा.

undefined

एक पुलिस के लिए सेवा का अंतिम दिन हो सकता है लेकिन कभी भी परिवार से विदाई नहीं ली जा सकती है. मैं पुलिस के इस परिवार से हमेशा जुड़ा रहूंगा. यह सिलसिला अभी और लंबा जाएगा. उक्त बातें झारखंड डीजीपी नीरज सिन्हा ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन कही. झारखंड डीजीपी के सेवानिवृत्त होने के अंतिम दिन डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

undefined

डीजीपी नीरज सिन्हा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किया. जिसके बाद जैप की टुकड़ियों ने परेड की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद डीजीपी नीरज सिन्हा ने परेड की सलामी ली.

undefined

मीडिया से बात करते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि जीवन के 40 साल मैंने पुलिस सेवा में दे दिए. अब मेरे लिए यह आराम करने का समय है. अपने कार्यकाल में सफलताओं पर बात करते हुए नीरज सिन्हा कहते हैं कि जिस बूढ़ा पहाड़ पर कल तक सरकार नहीं जा पा रही थी. आज वहां पुलिस जा रही है.

undefined

इस तस्वीर में जैप की टुकड़ियों ने परेड किया. जैप की टुकड़ियों ने परेड कर डीजीपी नीरज सिन्हा को सलामी दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद डीजीपी नीरज सिन्हा ने परेड कर सलामी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola