ePaper

Photo: हिमाचल प्रदेश घूमने का है प्लान, तो कर दें कैंसिल, भूस्खलन और बादल फटने का सिलसिला जारी, देखिए तस्वीरें

Updated at : 14 Aug 2023 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
Photo: हिमाचल प्रदेश घूमने का है प्लान, तो कर दें कैंसिल, भूस्खलन और बादल फटने का सिलसिला जारी, देखिए तस्वीरें

Himachal Pradesh Cloud Burst Photo: अगर आप मानसून में हिमाचल प्रदेश, घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अभी रद्द कर दें, क्योंकि यहां पर भूस्खलन और बादल फटने का सिलसिला जारी है. सोमवार को शिव मंदिर भूस्खलन में बह गया.

विज्ञापन
undefined

Himachal Pradesh Cloud Burst Photo: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने का सिलसिला जारी है. सोमवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह 7:02 समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन में बह गया. इस दौरान मंदिर में करीब 20 से अधिक भक्त पूजा करने आए हुए थे. जिनका रेस्क्यू जारी है.

undefined

फागली वार्ड के लाल कोठी में भूस्खलन की वजह से 15 कच्चे ढारे बह गए. बताया जा रहा है इसमें 30 से ज्यादा लोगों के दबे हुए हैं. आईटीबीपी के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

undefined

वहीं दूसरी ओर जिला मंडी में भी भारी बारिश का कहर जारी है. मंडी के थट्टा गांव में बादल फटने की वजह से एचआरटीसी की बस बह गई. एचआरटीसी बस का स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित है.

undefined

जबकि सोलन में कंडाघाट उपखंड के जादोन गांव में बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच को बचा लिया गया है. बता दें पहले मरने वालों की संख्या पांच थी, लेकिन अधिकारियों को अब दो और शव मिले हैं जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई है.

undefined

बादल फटने और भूस्खलन से कांगड़ा के अधवाणी स्टोन क्रेशर में 76 से ज्यादा कर्मचारी फंसे हुए हैं. ज्वालामुखी के कई गांव पानी में डूबे गए हैं.

undefined

हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड से भारी जानी नुकसान हुआ है. सोलन में सात लोगों की मौत हुई है. मंडी जिले में बादल फट गया है. जगह-जगह हाईवे पर फ्लैश फ्लड और मलबा आया है.

Also Read: लखनऊ के टुंडे कबाब से लेकर दही भल्ला तक, ये हैं नवाबों के शहर का सरताज
undefined

हिमाचल में सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार के लिए छुट्टी दी गई है. बता दें बारिश और भूस्खलन से सात हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola