Gunj Mahotsav: रांची के सिल्ली में गूंज महोत्सव, बिखर रही झारखंडी लोककला व संस्कृति की छटा, देखें PICS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2022 3:58 PM
गूंज महोत्सव को लेकर रांची का सिल्ली तैयार है. झारखंड आंदोलन के प्रणेता विनोद बिहारी महतो की पुण्य तिथि के मौके पर राज्यपाल रमेश बैस रविवार को इस महोत्सव का उदघाटन करेंगे. ये समारोह 20 दिसंबर तक चलेगा. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो समेत कई लोग इस समारोह में शिरकत करेंगे.

सिल्ली में गूंज महोत्सव को लेकर अलग छटा बिखर रही है. कार्यक्रम स्थल की शोभा देखते ही बन रही है. गूंज महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस पुस्तकालय समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओ की शुरुआत करेंगे.

गूंज महोत्सव का पहला दिन महिला महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा. पहले दिन का कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित होगा. विभिन्न स्कूलों की डेढ़ हजार छात्राएं एक साथ नृत्य करेंगी. इसे लेकर शनिवार को स्टेडियम परिसर में स्कूली छात्राओं ने सामूहिक नृत्य का अभ्यास भी किया.

5000 छऊ कलाकारों का कार्निवाल आकर्षण होगा. महोत्सव के पहले दिन अलग-अलग जगहों से आये 5000 छऊ कलाकर का कार्निवाल होगा. सभी एक साथ नृत्य करेंगे. देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलेगा. महोत्सव को लेकर चिकित्सा शिविर लगाया गया है.

मंच पर झांरखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखेगी. राज्यभर के प्रसिद्ध लोक कलाकार अलग-अलग लोक कलाओं की प्रस्तुति देंगे. महोत्सव के मौके पर मीना बाजार भी लगाया गया है.

गूंज महोत्सव में कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए भव्य स्टेज का निर्माण कराया गया है. कोलकाता से साउंड सिस्टम मंगाया गया है. तोरण द्वार बनाए गए हैं. दूधिया रोशनी में रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलेगा.
रिपोर्ट : विष्णु गिरि, सिल्ली, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










