ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने शिक्षकों-छात्रों के सामने महाराणा प्रताप का आदर्श रखा- सीएम योगी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2021 6:33 PM

विज्ञापन

गोरखपुर में हर साल की तरह इस साल भी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ सूबे के मुख्ययंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
undefined

गोरखपुर में हर साल की तरह इस साल भी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ सूबे के मुख्ययंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद स्थापना सप्ताह समारोह आज से शुरू हो रहा है, जो 10 दिसंबर तक चलेगा.

undefined

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें स्थापना दिवस पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे. मुख्य अतिथि ने एमपी इंटर कॉलेज के मैदान से शोभा यात्रा को सलामी देकर रवाना किया.

undefined

शोभा यात्रा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार से वीर बहादुर सिंह तिराहे से होते हुए मुख्य पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा वहां से गोलघर होते हुए कचहरी चौराहा, जिला परिषद् के रास्ते स्वर्ण जयंती द्वार से पुन: एमपी इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंचेगी.

undefined

कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद आज अपना 90वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर मैं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का गोरखपुर की धरती पर स्वागत करता हूं. वह गोरखपुर और हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी है. बाबा गोरखनाथ का आगमन हिमाचल कांगड़ा देवी के स्थान से हुआ था.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि अनुराग ठाकुर भारतीय संस्कृति को स्थापित करने का काम कर रहे हैं. उनके नेतृत्व में खेल मंत्रालय भी नई ऊंचाई को छू रहा है. आज वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि 1932 में महंत दिग्विजय नाथ ने अपने गुरु के सम्मान में महाराणा प्रताप स्कूल की स्थापना की, जिसकी कड़ी आज 50 शिक्षण संस्थाओं की हो गई हैं. यहां राष्ट्रीय मूल्यों और देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया 20 माह से कोरोना महामारी का सामना कर रही है, लेकिन कोरोना से बचाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सफल हुआ है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी अगले वर्ष लागू होने जा रही है, जिसकी धमक अभी से दिखाई देने लगी है.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत दिग्विजय नाथ ने महाराणा प्रताप के आदर्श को समाज के सामने प्रस्तुत किया. स्थापना समारोह कई प्रकार की कठिनाइयों से गुजरा है और आगे बढ़ा है. यह एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित होंगी. विजेताओं को 10 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा.

undefined

सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति अपना कर्तव्य पूरा करे तो समाज में बदलाव के कई आयाम दिखाई देगा. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक भाव से समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोग आगे आएं. उन्होंने कहा कि युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के समक्ष महाराणा प्रताप का आदर्श रखा.ळो

undefined

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने देश, प्रदेश और धर्म को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर आगे आना होगा. उसके लिए हमें संकल्प लेना होगा. इस दौरान मंत्री अनुराग ठाकुर ने बच्चों में जोश भरते हुए उन्हें इस संकल्प को दोहराने के लिए कहा और संकल्प को दोहराया भी.

undefined

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गोरखपुर में खेल को आगे बढ़ाने के लिए जितने संसाधनों की जरूरत होगी, उसे सरकार और मंत्रालय द्वारा पूरा किया जाएगा.

(रिपोर्ट- अभिषेक पांडेय, गोरखपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola