विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार, राजघाट में दिखी मनमोहक सजावट, देखें तस्वीरें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2023 7:36 PM
आने वाले 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. दिल्ली विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं जो विदेशी मेहमान आ रहे हैं, वो राजघाट भी जाएंगे, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि बनी है. आइए देखते हैं, कैसी है राजघाट और दिल्ली की सजावट.

9 और 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. 18वें जी 20 शिखर सम्मेलन में 25 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक नेता भारत आ रहे हैं. देश में इसका जोरदार स्वागत किया जाएगा. विदेशी मेहमानों के आगमन के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

प्रगति मैदान के चारों ओर आप नजर दौड़ाएंगे तो वहां की खूबसूरती देखकर आपका मन खिल उठेगा. दिन के उजालें में जितना सुंदर नजारा दिखेगा, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरती रात में चकाचौंध रोशनी के बीच दिखाई देगी.

वहीं, G20 सम्मेलन में विदेशी मेहमान भारत आएंगे जो राजघाट पर सभी विदेशी मेहमान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे, जिसके लिये राजघाट को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है. महात्मा गांधी दर्शन वाटिका बनाई गई है, जिसमें महात्मा गांधी के जीवन के बारे में दिखाया गया है.

महात्मा गांधी दर्शन वाटिका में बापू के जीवन के बारे में दिखाया गया है. वहां महात्मा गांधी के संदेशों को उकेरा गया है.

राजघाट के दीवारों और आसपास के जगहों पर बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देगा. द्वार से लेकर दीवारों तक को सुंदर ढंग से सजाया गया है.

बापू की प्रतिमाओं का रंग-रोगन किया गया है. उनके संदेशों को दिखाया जा रहा है. पूरा परिसर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.

महात्मा गांधी दर्शन वाटिका में बापू के जीवन के बारे में दिखाया गया है. उनके जीवन के सभी पहलुओं को मूर्ति और चित्रों के माध्यम स दिखाने की कोशिश की गई है.

गांधी दर्शन म्यूजियम में गांधी जी की बड़ी सूत कातने वाली मूर्ति लगी है. यहां गांधी दर्शन और उनके सिद्धांतों के साथ-साथ उनकी जीवन शैली को भी दिखाया गया है. विदेशी मेहमान यहां गांधी जी के दर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










