गदर 2 की सक्सेस के बाद 50 करोड़ फीस लेने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं यह नहीं कहूंगा कि…

Updated:
विज्ञापन
गदर 2 की सक्सेस के बाद 50 करोड़ फीस लेने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं यह नहीं कहूंगा कि…

सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद काफी चर्चा में हैं. कुछ समय पहले खबरें थी कि एक्टर अब अपनी फीस के रूप में प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं. इसपर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

गदर 2 की सक्सेस को सनी देओल एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने 500 से ज्यादा की कमाई कर ली है. अनिल शर्मा निर्देशित मूवी में सनी ने तारा सिंह की भूमिका निभाई है.

undefined

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि गदर की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है. अब वो प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस लेंगे.

undefined

हाल ही में सनी, रजत शर्मा के पॉपुलर शो आप की अदालत में नजर आए. इस दौरान उनसे 50 करोड़ की फीस के बारे में पूछा गया. इस पर एक्टर ने प्रतिक्रिया दी.

undefined

सनी देओल ने जवाब देते हुए कहा, “देखिए, यह निर्माता है जो यह तय करेगा कि वह कितना कमाता है, इसके आधार पर कितना भुगतान करना है.”

undefined

यह पूछे जाने पर कि क्या 500 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मतलब है कि हीरो 50 करोड़ चार्ज कर सकता है. इसपर एक्टर ने कहा, “वह (निर्माता) तय करेगा कि वह कितना भुगतान कर सकता है. मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं करूंगा या नहीं करूंगा. मैं इस तरह काम नहीं करता. मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स में रहना पसंद है जहां मैं बोझ न बनूं.”

undefined

11 अगस्त को गदर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए है, लेकिन इसकी बादशाहत कायम है. अबतक मूवी ने 512 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

undefined

वर्ष 1971 के दौरान लाहौर में सेट, ‘गदर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत भड़काने वालों के प्रति तारा सिंह के निरंतर गुस्से को दर्शाते हुए अपने प्रीक्वल के मनोरम एक्शन दृश्यों को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है.

undefined

बॉर्डर 2, घायल 2 और अर्जुन 2 जैसे सीक्वल के ऑफर के विषय पर बात करते हुए सनी देओल ने बताया, “मुझे लगता है कि इन फिल्मों के किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है.

undefined

उन्होंने कहा, वे उन किरदारों का विस्तार चाहते हैं… एक समय था जब बॉर्डर 2 की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब जब यह फिल्म (गदर 2) सफल हो गई है, हर कोई ऊर्जावान है, मुझे लगता है कि किसी दिन वे जरूर बनेंगी.”

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola