Tiger 3 Cast Fees: कैटरीना कैफ से 10 गुना ज्यादा है सलमान खान की फीस, बाकी स्टारकास्ट का सुनकर तो चौंक जाएंगे
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Nov 2023 1:32 PM
Tiger 3 Cast Fees: मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म टाइगर 3 आज रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. टाइगर के रोल में सलमान को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश है. चलिए आपको बताते है सलमान ने टाइगर बनने के लिए कितनी फीस ली.

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर 3 काफी लंबे इंतजार के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर सिनेमाघरों में भीड़ देखने को मिल रही है.

फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं. दोनों टाइगर और जोया की भूमिका दोहराते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि एक बार फिर दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल करेंगी.

टाइगर 3 में सलमान खान, अविनाश सिंह राठौड़ के किरदार में दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 के लिए 100 करोड़ रुपए ले रहे हैं.

टाइगर 3 में इमरान हाशमी का वो अंदाज दिखेगा, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है. विलेन के रोल में इमरान काफी जबरदस्त दिखे है. कहा जा रहा है कि अपनी भूमिका के लिए 2.5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं.

फिल्म में जोया का किरदार कैटरीना कैफ निभा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया बनने के लिए कैटरीना ने 10 लाख रुपये का भुगतान मिल रहा है.

टाइगर 3 में कर्नल सुनील लूथरा का किरदार निभाने वाले अभिनेता आशुतोष राणा 60 लाख रुपए ले रहे हैं.
टाइगर 3 में अपने किरदार के लिए रिद्धि डोगरा 30 लाख रुपए ले रही हैं. बता दें कि पिछली बार वो फिल्म जवान में नजर आई थी, जिसमें वो शाहरुख खान की मां के रोल में दिखी थी.

रेवती टाइगर 3 में अपने किरदार के लिए 35 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं. जबकि एक्टर रणवीर शौरी भी इसमें दिख रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो 50 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं.

एक कार्यक्रम के दौरान, जावेद अख्तर ने सलमान के बारे में खुलकर बात की और उनकी विनम्रता के लिए उनकी प्रशंसा की और बताया कि कैसे उन्होंने देश के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक होने के बावजूद अपनी जड़ें नहीं खोई हैं.

टाइगर 3 का रनटाइम 2 मिनट और 22 सेकंड बढ़ा दिया गया है, क्योंकि आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने रिलीज की तारीख से ठीक एक सप्ताह पहले फिल्म में अतिरिक्त फुटेज जोड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










