Sunny Deol: क्या राजनीति छोड़ देंगे सनी देओल? 2024 का चुनाव लड़ने के बारे में गदर 2 के तारा सिंह ने कही ये बात

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

गदर 2 में तारा सिंह के रूप में सनी देओल ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दिया. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला और मूवी ने तगड़ी कमाई की. इस बीच एक्टर ने संसद सत्र में उनकी कम उपस्थिति के बारे में बात की.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल गदर 2 की सफलता की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म ने अबतक 513 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की है. मूवी में सनी ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का रोल प्ले किया है.

undefined

सनी एक एक्टर होने के अलावा एक राजनेता और गुरदासपुर के मौजूदा सांसद भी हैं. इस बीच एक्टर आप की अदालत शो में नजर आए. इस दौरान उन्होंने 2019 के बाद से लोकसभा में अपने कम उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर बात की.

undefined

सनी ने कहा, ”मेरी उपस्थिति वास्तव में कम है और मैं यह नहीं कहता कि यह अच्छी बात है, लेकिन जब मैं राजनीति में आया, तो मुझे एहसास हुआ कि यह मेरी दुनिया नहीं है. लेकिन मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम कर रहा हूं और मैं ऐसा करता रहूंगा.

undefined

सनी देओल ने आगे कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं संसद जाता हूं या नहीं, इससे मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लिए मेरे काम पर कोई असर नहीं पड़ता. उन्होंने ये भी कहा कि, इसके अलावा, जब मैं संसद में जाता हूं तो मुझे समस्याओं का सामना करना पड़ता है- सुरक्षा है और फिर कोविड था. एक अभिनेता के तौर पर आप जहां भी जाते हैं लोग आपको घेर लेते हैं.

undefined

गदर 2 के तारा सिंह ने कहा, मेरे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों की एक सूची है, लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो अपने काम का प्रचार करते हैं. जहां तक राजनीति की बात है, हां यह एक ऐसा पेशा है जिसमें मैं फिट नहीं बैठता हूं.”

undefined

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2024 का चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह नहीं लड़ेंगे. एक्टर ने कहा, “मैं अब और नहीं लड़ना चाहता. मोदी जी भी जानते हैं कि ये लड़का सनी अपनी फिल्मों के जरिए देश की सेवा कर रहा है, तो उसे ऐसा करते रहना चाहिए.”

undefined

बता दें कि सनी देओल ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराकर गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव जीता था.

undefined

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था. फिल्म ने कई मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. अबतक फिल्म ने 513 करोड़ रुपए की कमाई कर ली.

undefined

गदर 2 सनी की 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. इस मूवी से सालों बाद एक्टर ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. मूवी को समीक्षकों और फैंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिला.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola