November OTT Web Series: नवम्बर में रिलीज हो रही ये वेब सीरीज, आर्या 3 में दिखेंगी सुष्मिता सेन

Updated:
विज्ञापन
November OTT Web Series: नवम्बर में रिलीज हो रही ये वेब सीरीज, आर्या 3 में दिखेंगी सुष्मिता सेन

November OTT Web Series: नवंबर में कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी. जो सीरीज रिलीज हो रही है, वो सब थ्रिल और ड्रामे से भरपूर है. लिस्ट में सुष्मिता सेन की आर्या 3 भी है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे. चलिए आपको बताते है कौन-कौन सी सीरीज रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
undefined

सुष्मिता सेन की ‘आर्या 3’ एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है. ये सीरीज 3 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, इला अरुण, विकास कुमार है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है.

undefined

यशराज फिल्म्स का पहला ओटीटी प्रोडक्शन द रेलवे मेन 18 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. आर माधवन, के के मेनन, बाबिल खान और दिव्येंदु है और ये चार एपिसोड का है. सीरीज शिव रवैल द्वारा निर्देशित और आयुष गुप्ता द्वारा लिखित है.

undefined

‘स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ का पार्ट 2 तीन नवंबर को रिलीज हो रहा है. इसमें गगन देव रियार मुख्य किरदार में है. इसका डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है.

undefined

तारा सुतारिया की थ्रिलर वेब सीरीज ‘अपूर्वा’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 नवंबर को रिलीज होगी. अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव इसमें है और इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है.

undefined

अमेरिकी रियलिटी शो टेम्पटेशन आइलैंड का भारतीय संस्करण देखने को मिलेगा.टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया सीजन 1 शुरू होने के लिए बिल्कुल तैयार है. मौनी रॉय और करण कुंद्रा इस शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नवंबर से ये जियो सिनेमा पर आएगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola