Jawan OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही शाहरुख खान की फिल्म, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

Jawan OTT Release: ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है और रिलीज के बाद इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. शाहरुख खान की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. चलिए आपको बताते है कि मूवी किस ओटीटी पर रिलीज हो रही है.

एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसका क्रेज जमकर दिखा था. सिनेमाघरों में फैंस ने मूवी के रिलीज होने का जश्न मनाया.

‘जवान’ में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदार में नजर आए, जबकि दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल प्ले किया था. बता दें कि मूवी 7 सितबंर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

‘जवान’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर जवान का प्रीमियर होगा. इस दिन शाहरुख का जन्मदिन है और फैंस को उनके बर्थडे पर सरप्राइज मिलेगा.

‘जवान’ की आधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है. लेकिन इतना श्योर है कि फिल्म उनके जन्मदिन पर ओटीटी पर रिलीज की जाएगी.

रिपोर्ट्स के अनुसार नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ में जवान के ओटीटी राइट्स खरीदे हैं. ‘जवान’ में शाहरुख खान, नयनतारा के अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, गिरिजा ओक, सुनील ग्रोवर भी हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31वें दिन जवान ने विभिन्न भाषाओं में 2.10 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही कुल कलेक्शन 620.78 करोड़ रुपये हो गया है.

जवान के निर्माता रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में घोषणा की कि शाहरुख खान की फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है और तोड़ रही है. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जवान ने 1103.27 करोड़ का कलेक्शन किया है.

जवान भारतीय सिनेमा के इतिहास में ₹1100 करोड़ (दुनिया भर में) पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई है.

वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ, जवान केजीएफ: चैप्टर 2, आरआरआर, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और दंगल के बाद अब तक की पांचवीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनकर उभरी है.

शाहरुख खान अगली बार फिल्म डंकी में नजर आएंगे. वह पहली बार तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म की क्रिसमस रिलीज पर नजर है.
Also Read: अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बड़ी होकर क्या बनेंगी? ऐश्वर्या- अभिषेक ने बनाया है खास फ्यूचर प्लानप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










