Dunki Teaser: फैंस के लिए खुशखबरी, फिल्म का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नहीं बदली गई रिलीज डेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Oct 2023 8:55 AM

विज्ञापन

Dunki Teaser: शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ तापसी पन्नू अहम किरदार निभा रही है. पहले कहा जा रहा था कि मूवी की रिलीज डेट आगे कर दी गई है. लेकिन ऐसा नहीं है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म डंकी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही है.

undefined

राजुकमार हिरानी की फिल्म डंकी को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म क्रिसमस 2023 पर रिलीज नहीं होगी और इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ेगी. अब यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म क्रिसमस 2023 पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

undefined

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर खुलासा किया कि डंकी को स्थगित नहीं किया जा रहा है. उन्होंने लिखा था, “एसआरके – ‘डंकी’ स्थगित नहीं हुई है… हां, #डंकी #क्रिसमस2023 पर आ रहा है. साथ ही बताया कि इसका टीजर जल्द ही आने वाला है.

undefined

राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म डंकी को लेकर काफी ज्यादा बज है. हाल ही में कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार के साथ टकराव से बचने के लिए शाहरुख खान की डंकी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में नहीं उतरेगी.

undefined

प्रभास की सालार और शाहरुख की डंकी के क्लैश से बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा. दोनो स्टार की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और ऐसे में इसका फायदा कलेक्शन में देखने को मिलेगा.

undefined

अमेरिका और दुनिया के कई अन्य देशों में बड़ी रिलीज मिल रही है. इसमें प्रभास के किरदार का नाम सालार होगा और उनके साथ इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद है.

undefined

‘सालार’ पहले 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ प्रमुख कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था. फिल्म में प्रभास ‘सालार’ की मुख्य भूमिका में हैं.

undefined

डंकी के रिलीज को लेकर शाहरुख खान ने कहा था, “मुझे लगता है, माशाअल्लाह, भगवान बहुत दयालु हैं. हमारे पास पठान था. भगवान जवान पर और भी दयालु रहे. मैं हमेशा कहता हूं कि हमने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से शुरुआत की. यह एक शुभ दिन है.

undefined

शाहरुख खान ने आगे कहा था, जन्‍माष्‍टमी के दिन हमने जवान को रिलीज किया. क्रिसमस पर हम आपके लिए डंकी लाएंगे. मैं राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता देता हूं. और जब भी मेरी फिल्म रिलीज होगी, वह ईद होगी. मैं कड़ी मेहनत कर रहा हू.

undefined

किंग खान ने कहा था, मैंने पिछले 29 वर्षों में जितनी मेहनत की, उससे कहीं अधिक मेहनत कर रहा हूं. और इंशाअल्लाह, मैं कड़ी मेहनत करूंगा. मुझे अब खुशी होती है जब लोग फिल्में देखते हैं और उन्हें उससे खुशी मिलती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola