RRR, Pushpa से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक, इन सुपरहिट फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखें

Updated:
विज्ञापन
RRR, Pushpa से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक, इन सुपरहिट फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखें

गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई, जिसमें आरआरआर, पुष्पा, द कश्मीर फाइल्स और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिया. चलिए आपको बताते है ये फिल्में आप ओटीटी पर कहां देख सकते है.

विज्ञापन
undefined

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इसमें आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक, सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर, सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर और सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफर के लिए छह राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का पुरस्कार जीता. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

undefined

आर माधवन द्वारा निर्देशित रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. ये फिल्म जियो सिनेमा और अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

undefined

पुष्पा: द राइज़ के लिए अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड जीता. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता. इस सुपरहिट मूवी को अगर आप नहीं देख पाए है तो इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

undefined

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला. इस फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

undefined

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह सुपरहिट रही थी. फिल्म ने स्पेशल जूरी अवॉर्ड जीता था. इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

undefined

चेलो शो या द लास्ट फिल्म शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

फिल्म मिमी में कृति सेनन एक सरोगेट मदर बनी है. फिल्म के लिए कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड मिला. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

कन्नड़ फिल्म 777 चार्ली ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

undefined

विक्की कौशल की सरदार उधम ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. फिल्म किसी वजह से आप पहले ना देख पाए हो ता आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola