PHOTOS: डेविड वॉर्नर ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Oct 2023 3:49 PM
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच डाला है. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच डाला है. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के खिलाफ 8 रन बनाते ही उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लिया. वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में 19 मैचों की 19 पारियों में कुल 1033 रन बना लिए हैं. भारत के खिलाफ मैच में वॉर्नर 52 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाए.

डेविड वॉर्नरवॉर्नर ने सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा
डेविड वॉर्नर ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाकर दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

सचिन और डिविलियर्स ने 20 पारियों में वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे किये थे. विव रिचर्ड्स/सौरव गांगुली ने 21 पारियों में 1000 रन पूरे किये थे. जबकि मार्क वॉ और हर्शल गिब्स ने 22 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
19 – डेविड वार्नर
20 – सचिन तेंदुलकर/एबी डिविलियर्स
21 – विव रिचर्ड्स/सौरव गांगुली
22 – मार्क वॉ
22 – हर्शल गिब्स

वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने वॉर्नर
डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने के साथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने मार्क वॉ का रिकॉर्ड तोड़ा. वॉ ने वनडे वर्ल्ड कप में 1004 रन बनाए थे. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रिकी पोंटिंग सबसे आगे हैं. पोंटिंग ने वनडे वर्ल्ड कप में 1743 रन बनाए हैं.

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग – 1743 रन
एडम गिलक्रिस्ट – 1085 रन
डेविड वॉर्नर – 1033 रन
मार्क वॉ – 1004 रन
मैथ्यू हेडन – 987 रन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










