Cocktail 2 से कटा दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी का पत्ता, बॉलीवुड की ये 2 हसीनाएं आएंगी फिल्म में नजर!

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Cocktail 2: दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कॉकटेल' आपको याद होगी. मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब खबरें है कि 'कॉकटेल' का दूसरा पार्ट आने वाला है. इसमें दीपिका और सैफ की जगह कोई और स्टार लेगा. चलिए आपको बताते है उनके नाम.

विज्ञापन
undefined

दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की फिल्म ‘कॉकटेल’ साल 2012 में आई थी. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था और इसका अब दूसरा पार्ट आने वाला है.

undefined

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉकटेल पार्ट 2’ दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जगह सारा अली खान और अनन्या पांडे को लिया जा सकता है. हालांकि इस बारे में दोनों एक्ट्रेसेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और ना प्रोडक्शन हाउस ने कुछ कहा है.

undefined

हाल ही में सारा अली खान और अनन्या पांडे को मैड्डॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था. अगर ऐसा सच होता है तो दर्शकों को एक फ्रेश जोड़ी फिल्म में देखने मिलेगी.

undefined

फिल्म कॉकटेल में सारा अली खान के पिता सैफ अली खान ने दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के साथ काम किया था. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मूवी में डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा ने भी काम किया था.

Also Read: Exclusive: सोशल मीडिया पर इस खास शख्स को स्टॉक करती हैं अनन्या पांडे…हर पोस्ट का रखती हैं अपडेट, किया खुलासा
undefined

ऐसी चर्चा है कि अनन्या पांडे से देसी बॉयज 2 में लीड रोल निभाने के लिए संपर्क किया गया है. कहा जा रहा है कि इसमें वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ भी होंगे.

undefined

सारा अली खान को आखिरी बार विक्रांत मैसी और चित्रांगदा के साथ गैसलाइट में देखा गया था. इसके बाद, वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट-स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक विशेष पेपी नंबर में दिखाई दी.

undefined

सारा अली खान अगली बार फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आएगी. इसका मोशन पोस्टर जारी किया गया था और सारा ने इसे शेयर कर लिखा था, “आजाद आवाजें, कैद नहीं होती”… पेश है एक फिल्म का मोशन पोस्टर जो मेरे दिल को बहुत प्रिय है. बहादुरी की एक कहानी जो मुझे लगता है कि बताई जानी चाहिए- और मैं मैं उस संदेश का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

undefined

हाल ही में दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर में नजर आई थी. पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका ने साथ में काम किया है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है.

undefined

दीपिका के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट है, जिसमें सिंघम 3 भी है. फिल्म में वो लेडी कॉप के रोल में दिखेंगी. इसके अलावा उनके पास प्रोजेक्ट के भी है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है.

undefined

सैफ अली खान फिल्म देवारा से तेलुगु में डेब्यू करेंगे, जिसमें जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में हैं. सैफ के अलावा जान्हवी कपूर भी इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगी. फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है.

Also Read: Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी के बाद सैफ अली खान की कैसी है तबीयत,एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट,जानें क्या कहा
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola