ePaper

Varanasi News: वाराणसी में विदेशी मेहमानों का आगमन, तसवीरों में देखें ‘अद्भुत काशी’ की झलक

Updated at : 30 Nov 2021 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: वाराणसी में विदेशी मेहमानों का आगमन, तसवीरों में देखें ‘अद्भुत काशी’ की झलक

साइबेरिया समेत कई देशों में भीषण ठंड से बचने के लिए विदेशी मेहमान भारत के कई राज्यों का रूख करते हैं. इसमें काशी भी एक जगह है जहां पर दिसंबर भर इन पक्षियों की चहलकदमी दिखती है.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: बॉलीवुड फिल्म रिफ्यूजी में एक गाना है- पंछी, नदिया, पवन के झोंके, कोई सरहद ना इन्हें रोके. इस समय वाराणसी के घाटों पर ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.

undefined

इन दिनों वाराणसी के गंगा घाट विदेशी मेहमानों के कलरव से गूंज उठी है. सुबह-सुबह गंगा में तैरते साइबेरिया से आए विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ती है.

undefined

इस समय पक्षियों और लोगों के बीच फर्क मिट जाता है. वो दाना खाते हैं और लोग उन्हें दाना खिलाने में बिजी रहते हैं. काशी में दिसंबर के महीने में भक्ति के साथ ठंड भी चरम पर रहता है.

undefined

कई लोग दिसंबर में छुट्टियां मनाने हिल स्टेशन का रूख करते हैं. जिनके दिल में देवाधिदेव शिव विराजते हैं, उनके लिए काशी से बढ़कर कोई स्थान नहीं है. काशी में भक्ति के विविध रूप हैं तो मनोरंजन के सारे साधन भी हैं.

undefined

मां गंगा को आस्था का केंद्र माना जाता है. उनकी गोद में सभी को जगह मिलती है. क्या इंसान और क्या पक्षी? किसी के डुबकी लगाने भर से सारे पाप धुल जाते हैं तो पक्षियों के कलरव से मानसिक सुकून भी मिलता है.

undefined

स्थानीय लोगों की मानें तो साइबेरिया समेत कई देशों में भीषण ठंड से बचने के लिए विदेशी मेहमान भारत के कई राज्यों का रूख करते हैं. इसमें काशी भी एक जगह है जहां पर दिसंबर भर इन पक्षियों की चहलकदमी दिखती है.

undefined

एक तरफ हर-हर महादेव के जयकारे और दूसरी तरफ इन पक्षियों की चहचहाहट, यही बातें काशी को अद्भुत काशी, अपनी काशी बनाती है. अगर आप भी काशी आते हैं तो गंगा नदी में कलरव करते इन पक्षियों को दाना खिलाने जरूर आएं.

Also Read: आदरणीय मोदी जी, ऐसी खबरें लिखने से कलेजा कांप जाता है, कब तक वाराणसी में अन्याय होता रहेगा?
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola