Animal OTT Release: सिर्फ कुछ दिन बाद ही ओटीटी पर रिलीज होगी एनिमल, थिएटर से लंबी होगी रणबीर कपूर की फिल्म

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2024 7:21 AM

विज्ञापन

Animal OTT Release: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया था. फिल्म ने 550 करोड़ से ज्यादा कमाई करके कई रिकॉर्ड अपने नाम बना लिए. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और इसके बारे में आपको सबकुछ बताते है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल ने सिनेमाघरों में एक तूफान ला दिया था. फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में लग गई थी.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

undefined

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ से ज्यादा कमाई कर के तहलका मचा दिया. फिल्म 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. सिर्फ कुछ दिन ही इसके रिलीज होने में बच गए है.

undefined

फिल्म ‘एनिमल’ कुछ नए फुटेज के साथ रिलीज होगी. ओटीटी रिलीज मूल नाटकीय रिलीज की तुलना में कुछ मिनट लंबी होगी. रन-टाइम थोड़ा लंबा है क्योंकि फिल्म में एक विस्तारित सीन शामिल है.

undefined

एनिमल का सिनेमाघरों में तीन घंटे 21 मिनट का रन-टाइम है. जबकि ओटीटी पर इसके संस्करण का रन-टाइम तीन घंटे 29 मिनट होगा. इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच एक सीन होगा, जिसे फिल्म से हटा दिया गया था.

undefined

कुछ समय पहले एनिमल की सफलता का जश्न मनाया गया था, जिसमें में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी सहित फिल्म के कलाकार नजर आए थे. रणबीर पत्नी आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और ससुर महेश भट्ट के साथ सफलता समारोह में शामिल हुए थे.

undefined

वहीं, एनिमल के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है, जिसके नाम एनिमल पार्क है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि “निर्माता एनिमल की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विचारों पर काम कर रहे हैं. बेशक एक सीक्वल है जो 2026 से पहले नहीं होगा.

undefined

एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का रोल निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. चर्चा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में भी उनका एक अहम रोल होगा.

undefined

रणबीर कपूर के अपकमिंग फिल्मों को लेकर बात करें तो वो नितेश तिवारी और रवि उध्यावर द्वारा निर्देशित आगामी ड्रामा फिल्म रामायण में नजर आएंगे. फिल्म को तीन भागों में रिलीज करने की योजना है और इसमें साई पल्लवी भी हैं.

undefined

रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 में भी दिखाई देंगे. बता दें कि ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola