Gadar 2 में सनी देओल के हथौड़े वाले सीन पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ये साउथ स्टार्स भी..
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Aug 2023 11:45 AM
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ है, तबसे ये फिल्म लगातार सुर्खियों में है. फैंस को तारा सिंह का हैंडपंप से लेकर हथौड़ा वाला स्टाइल काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर तारा सिंह और सकीना बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. दोनों की फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला.

फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि गदर 2 की टीम का माननाहै कि अन्य हीरों भी हथौड़ा का सीन अपनी एक्शन फिल्मों में कर सकते थे और वो लोग अच्छे भी लगते. उन्होंने आगे कहा, कि टीम को यकीन है कि जिस तरह से सनी देओल ने दृश्य में अभिनय किया था, वैसा कोई भी नहीं कर सकता था.

चर्चित सीन के बारे में बोलते हुए, अनिल ने कहा कि वह अपने टीम के 10-15 लोगों की एक टीम के साथ बैठे थे और हथौड़ा सीन पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा, ”मैंने उनसे पूछा, ‘जो बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े हीरो हैं, वो ये सीन करते तो कैसा लगता सभी ने एकमत से कहा, ‘वो लोग करते’ तो भी अच्छा लगता, लेकिन जैसे सनी सर लग रहे हैं, वैसा कोई नहीं लगता.”

अनिल ने गदर 2 पर सनी देओल की पहली प्रतिक्रिया भी साझा की. उन्होंने कहा, “सनी ने मुझसे कहा, ‘गदर इतनी बड़ी हिट है, उसकी एक विरासत है. फिर ऐसे कल्ट फिल्म को दोबारा क्यों बनानी हैं.”

मैंने जवाब दिया, ‘क्योंकि पूरा हिंदुस्तान चाहता है की’ गदर 2 बनें.. हमें लोगों की बात सुननी चाहिए’. तभी वह एक बातचीत के लिए सहमत हुए. जबउन्होंने कहानी सुनी, तो उनकी आंखों में आंसू आया और फिर हमने शूटिंग शुरू कर दी.

गदर 2 में सनी को अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ फिर से जोड़ा गया है, जो नई फिल्म में सकीना और जीते की अपनी भूमिकाओं को दोहराते हैं. सनी भी पहली फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से तारा सिंह के अपने अवतार में वापस आ गए हैं. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्म में अपनी आवाज दी है.

अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए, सनी देओल ने कहा था, “मैं गदर: एक प्रेम कथा के लिए फैंस के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि गदर 2 दोगुना एक्शन, इमोशन और मनोरंजन प्रदान करेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










