ePaper

Independence Day 2022 : स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में आजादी का जश्न, शान से फहरा तिरंगा, देखिए PHOTOS

Updated at : 15 Aug 2022 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Independence Day 2022 : स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में आजादी का जश्न, शान से फहरा तिरंगा, देखिए PHOTOS

Independence Day 2022: 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड में आजादी का जश्न दिखा. राज्यपाल रमेश बैस ने दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया. पूरे झारखंड में आजादी के इस महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने दुमका में झंडोत्तोलन किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान-उड़े देश का आम नागरिक) के तहत दुमका से कोलकाता, पटना तथा रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा का रूट स्वीकृत किया गया है. जल्द ये हवाई सेवा से जुड़ जायेगा.

undefined

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद यह लक्ष्य तय किया था कि आजादी के संघर्ष में बलिदान देने वाले झारखंड के वीर सपूतों के सपनों का झारखंड बनायेंगे, जिन उम्मीदों को लेकर अलग झारखंड का निर्माण हुआ था, हम उनको पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास करेंगे.

undefined

76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. सीएम की ओर से विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक, अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है.

undefined

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साहिबगंज के सिदो कान्हू स्टेडियम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने कहा कि 2019 में नई सरकार आने के बाद लगातार 02 वर्षों तक कोरोना के प्रकोप से राज्य में विकास की गति थोड़ी धीमी रही, लेकिन अब इस दिशा में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं.

undefined

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला में कहा कि देश में झारखंड की अलग पहचान है. राज्य में इस वर्ष सुखाड़ की स्थिति है, अगर कृत्रिम सिंचाई व्यवस्था होती तो शायद आज किसानों को सुखाड़ का सामना करना नहीं पड़ता.

undefined

टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट परिसर में कंपनी के ग्लोबल सीईओ एंड एमडी टीवी नरेंद्र ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली. इस मौके पर उन्होंने सभी को स्वंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव की बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola