PHOTOS: बिहार के विकास के लिए जापान गए हैं तेजस्वी? जानिए राजदूत से मुलाकात में क्या हुआ

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच जापान दौरे पर गए हैं. इस दौरान वह बिहार में पर्यटन विकास को लेकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. बुधवार को भी वो टोक्यो में टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बिहार पर्यटन रोड शो में शामिल हुए.

विज्ञापन
undefined

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जापान के दौरे पर हैं. इस दौरान टोक्यो में उन्होंने बुधवार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम बैठकें की हैं. बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के पर्यटन मंत्री भी हैं और इसलिए वो पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जापान पहुंचे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

अपने जापान दौरे पर तेजस्वी यादव ने सबसे पहले जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की. राजदूत से हुई मुलाकात के बारे में तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के बौद्ध सर्किट को बढ़ावा देने के लिए मेरी जापान यात्रा पर जापान में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज के साथ सार्थक बातचीत हुई है.

undefined

तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच जापान दौरे पर गए हैं. इस दौरान वह बिहार में पर्यटन विकास को लेकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. बुधवार को भी वो टोक्यो में टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बिहार पर्यटन रोड शो में शामिल हुए.

undefined

टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों का यह रोड शो बिहार में बौद्ध और अन्य धार्मिक सर्किट, विरासत सर्किट, इको सर्किट और बड़ी संख्या में ऐतिहासिक स्मारकों, खंडहरों, मंदिरों और जंगलों के रूप में बिहार के पर्यटन आकर्षणों की विस्तृत श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है.

undefined

तेजस्वी यादव अपने इस जापान दौर के दौरान बिहार में पर्यटन के विकास के लिए निवेश लाने की कोशिश करेंगे. क्योंकि बिहार भगवान बुद्ध की धरती है, ऐसे में जापान के लोगों का यहां आध्यात्मिक रिश्ता है. इसके लिए तेजस्वी यादव कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे.

undefined

बिहार के बोधगया में भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष ने नीचे ज्ञान प्राप्त किया था. इसलिए गया बौद्ध धर्म माने वाले लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण जगह है और जापान में बौद्ध धर्म मानने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. इसलिए जापान के लोगों को बिहार से गहरा नाता है.

undefined
Also Read: PHOTOS: पटना में जय श्री राम के जयकारे के बीच हुआ रावण का दहन, सीएम और राज्यपाल ने उतारी आरती
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन