PHOTOS: पटना में जय श्री राम के जयकारे के बीच हुआ रावण का दहन, सीएम और राज्यपाल ने उतारी आरती

Updated:
विज्ञापन

पटना के गांधी मैदान में दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित रावण वध के कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम व राज्यपाल ने किया. इसके बाद लंका दहन और रावण वध हुआ. इस दौरान पूरा गांधी मैदान जय श्री राम के जयकारे से गुंजायमान रहा.

विज्ञापन
undefined

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर रामलीला महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रावण वध के इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया.

undefined

श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस रावण दहन कार्यक्रम में सबसे पहले आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर राज्य में शांति एवं सौहार्द्र कायम रखने का संदेश दिया.

undefined

यहां मुख्यमंत्री ने श्रीराम एवं श्री लक्ष्मण के स्वरूप को तिलक लगाकर उनकी आरती की. इसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई. सबसे पहले लंका दहन किया गया और फिर बारी-बारी से बुराई के प्रतीक कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण का पुतला दहन किया गया .

undefined

रावण का पुतला जलते ही पटना और आसपास से आए लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाया. लोगों की भीड़ इतनी थी की पूरा इलाका जय श्री राम के नाम से गूंज उठा.

undefined

रावण दहन से पहले शोभा यात्रा पटना के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंची. यहां लोगों ने जयकारा लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया.

undefined

रावण वध के इस कार्यक्रम में लोगों की अनुमानित भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे. हर गेट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी. साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही थी.

undefined

इस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव व अन्य नेताओं सहित श्री श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

Also Read: पटना में धू-धू कर जला बुराई के प्रतीक रावण का पुतला, जय श्रीराम के नारों से गूंजा गांधी मैदान
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन