ePaper

बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी 39000 से ज्यादा बहाली, विद्यालय शिक्षा समिति करेगी नियुक्ति, जानें डिटेल

Updated at : 10 Jul 2023 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
NIOT recruitment 2024

NIOT recruitment 2024

बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए 39 हजार से अधिक रसोइयों की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए मध्याह्न भोजन निदेशालय ने जरूरी आदेश व गाइडलाइन जारी कर दिया है. इस नियुक्ति में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

विज्ञापन

बिहार में कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में करीब 39 हजार से अधिक रसोइयों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये गये हैं. मध्याह्न भोजन निदेशालय ने 31 जुलाई नियुक्ति करने के लिए सभी विद्यालय शिक्षा समितियों को जरूरी गाइड लाइन और आदेश दिये हैं. रसोइयों की नियुक्ति स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर की जाती है. उसकी बाकायदा केटेगरी बनी हुई हैं. आवेदक स्त्री और पुरुष दोनों हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक रसोइयों का मानदेय 1650 रुपये है.

शिक्षा समिति पोषण क्षेत्र में ही योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे जायेंगे

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विद्यालय शिक्षा समिति पोषण क्षेत्र में ही योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे जायेंगे. आवेदकों का चयन कर उन्हें मंजूरी के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारियोंं के पास भेजा जायेगा. अंतिम मंजूरी वहीं मे मिलेगी. इधर, जिलों से मध्याह्न भोजन के रिक्त पदों की जानकारी मध्याह्न भोजन निदेशालय को भेज दी गयी है. इस औपचारिक जानकारी के आधार पर नियुक्तियां की जा रही हैं. मध्याह्न भोजन निदेशालय ने आठ जुलाई से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेशित किया था. हालांकि औपचारिक तौर पर विद्यालय शिक्षा समिति चयन प्रक्रिया सोमवार दस जुलाई से शुरू करेंगे.

महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रसोइयों की नियुक्ति में महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. इसमें पहली वरीयता विधवा महिला को दी जायेगी. हालांकि आवेदनार्थी पुरुष भी होंगे. रसोइयों की नियुक्ति के लिए विद्यालय शिक्षा समिति रसोइयों की संख्या और उसके आवेदकों के आवेदन के लिए नोटिस चस्पा करेंगे. आवेदन उनके पोषक क्षेत्रों के ही होंगे. अनुसूचित जाति सहित अन्य आरक्षित वर्ग के लिए भी इसकी चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाती है.

Also Read: बिहार में रिटायर्ड शिक्षक अब बनेंगे साधनसेवी, 1611 पदों के लिए मांगे गए आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
बेहतर भोजन प्रबंधन के लिए उठाया गया कदम 

विद्यालय शिक्षा समितियों को नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिये गये हैं. 31 जुलाई तक उन्हें नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है. सभी स्कूलों में बेहतर भोजन प्रबंधन के लिए और भी कदम उठाये जा रहे हैं. इसमें एक कदम रसोइयों की नियुक्ति भी है. शिक्षा विभाग इन नियुक्तियों के बाद भोजन की गुणवत्ता के संदर्भ में और भी उचित कदम उठायेगा. –मिथिलेश मिश्र निदेशक मध्याह्न भोजन, बिहार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन