ePaper

Sarkari Naukri 2020 : बेरोजगारों को नीतीश कुमार दे सकते हैं नौकरी, सभी विभागों से संविदा कर्मियों की मांगी गयी सूची

Updated at : 19 Nov 2020 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 : बेरोजगारों को नीतीश कुमार दे सकते हैं नौकरी, सभी विभागों से संविदा कर्मियों की मांगी गयी सूची

Sarkari Naukri 2020 : पत्र में सभी संवर्ग में कार्यरत संविदा कर्मियों की संख्या, स्वीकृत पद व खाली पदों की संख्या की जानकारी देने को कहा गया है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020 : बिहार सरकार ने विभिन्न महकमों में कार्यरत संविदा कर्मियों की सूची मांगी है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय का एक पत्र सभी अपर मुख्य सचिव, विभागीय प्रधान सचिव एवं सचिव को भेजा है.

पत्र में सभी संवर्ग में कार्यरत संविदा कर्मियों की संख्या, स्वीकृत पद व खाली पदों की संख्या की जानकारी देने को कहा गया है. इसमें रिटायर्ड लोगों के समायोजन किये जाने की संख्या नहीं देने को कहा गया है.

सरकार की इस पहल को बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे अहम मुद्दों में से एक बेरोजगारी से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की सरकार ने रोजगार के मुद्दे पर कवायद शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विभागवार पदों को भरने के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है.

undefined

महागठबंधन ने सरकारी नौकरी और रोजगार को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया था. महागठबंधन ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 24 घंटे के भीतर ही 10 लाख नौकरियां देने की कवायद शुरू होगी.

मुद्दे को समर्थन मिलता देख भाजपा ने बाद में 19 लाख नौकरियां देने का वादा कर दिया. अब राजग की सरकार बनने के बाद उसी वादे को पूरा करने की कवायद की जा रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन