मुकेश सहनी की VIP के बाद अब बिहार कांग्रेस में तोड़ की तैयारी कर रही BJP? दावों पर बोले MLA अजित शर्मा...

भाजपा के द्वारा मुकेश सहनी के वीआईपी पार्टी में बड़ी टूट को अंजाम देने के बाद क्या अब कांग्रेस में सेंधमारी की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसका जवाब देने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा बोले...
Bihar Politics: बिहार में भाजपा ने वीआईपी पार्टी के अंदर बड़ी सर्जरी की है. मुकेश सहनी के सभी विधायकों को पार्टी ने अपने खेमें में शामिल कर लिया जिसके बाद अब विधानसभा में वीआइपी के एक भी विधायक नहीं बचे. उधर अब एक चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि भाजपा का अगला निशाना प्रदेश में कांग्रेस है और जल्द ही कांग्रेस में भी बड़ी टूट होने वाली है. इस चर्चा पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने सफाई दी.
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का एक भी विधायक पार्टी छोड़ने वाला नहीं है. पार्टी विधायकों के टूटने की बातें बेबुनियाद हैं. वे शनिवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे. वीआइपी के विधायकों का भाजपा में विलय के बाद कांग्रेस के विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं इस बात का उन्होंने पुरजोर खंडन किया.
कांग्रेस नेता का कहना था कि जो नेता ऐसा दावा कर रहे हैं वह इस बात का खुलासा करें कि विधायकों को तोड़ने के लिए वे किसके संपर्क में हैं. कांग्रेस का एक भी विधायक पार्टी छोड़ कर जाने वाला नहीं है. सरकार के लोगों को अभी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करने और कानून -व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने पर ध्यान देने की जरूरत है.
Also Read: नीतीश कुमार अपने पुराने साथियों से मिलने अलग-अलग जिले पहुंच रहे, फतुहा में पूछा- आप हमें भूलियेगा नहीं न?
गौरतलब है कि बिहार में भाजपा ने एनडीए के अंदर बड़ा खेल खेला है और मुकेश सहनी के साथ चल रहे तकरार के बाद उनकी पार्टी वीआईपी के सभी तीनों विधायकों को अपने खेमे में शामिल कर लिया. वहीं मुकेश सहनी ने इस तोड़ के बाद भी मंत्री पद नहीं छोड़ने का फैसला लिया है.
मुकेश सहनी पर लगातार गठबंधन विरोधी सुर निकालने का आरोप लगाकर भाजपा ने ये तोड़ किया. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अब उनसे मंत्री पद छोड़ने की सलाह दे दी है. सहनी को नैतिकता का बोध कराते हुए संजय जायसवाल ने भाजपा कोटे से मिली एमएलसी पद की भी याद दिलाई है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




