ePaper

LOVE STORY: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी जानें, फिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी पहुंच गया अस्पताल

Updated at : 22 Sep 2022 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
LOVE STORY: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी  जानें, फिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी पहुंच गया अस्पताल

LOVE STORY इस घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है. लेकिन, लड़की के परिजनों ने बड़ी चलाकी से इस घटना को चोरी में तब्दील कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव की है. घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समइल गांव निवासी स्व. जगदीश दुबे का 22 वर्षीय पुत्र जितेश दुबे को एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों परिजनों से छुप-छुप कर मिला करते थे और लोगों से नजरें बचाकर फोन पर भी बात किया करते थे. किसी प्रकार इसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई. कहा जा रहा है कि प्रेमिका के परिजनों ने उसे अपने घर बुलाया और उसे घर में बंद कर जमकर पिटाई कर दी.

मारपीट में गंभीर रुप से युवक के जख्मी होने पर प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को फोन कर उसे चोर बताकर पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंची जहां युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे गोरखपुर भेज दिया है. वहीं घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इधर, इस घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का है. लेकिन, लड़की के परिजनों ने बड़ी चलाकी से इस घटना को चोरी में तब्दील कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन