COVID-19 Bihar : कोरोना को हराने में बिहार सबसे आगे, राज्य का रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 88.24 प्रतिशत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2020 6:23 AM
पटना: राज्य में शनिवार को रिकॉर्ड एक लाख 51 हजार 33 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सिर्फ 1797 यानी 1.19% कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं 24 घंटे में 1924 लोग ठीक हुए. राज्य में शनिवार तक सिर्फ 16 हजार 603 मरीज कोविड-19 एक्टिव थे. राज्य में रिकवरी रेट और बढ़कर 88.24% हो गया है, जो देश में सबसे अधिक है. दूसरे स्थान पर दिल्ली है, जहां रिकवरी रेट अभी 87.06% है.
पटना: राज्य में शनिवार को रिकॉर्ड एक लाख 51 हजार 33 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें सिर्फ 1797 यानी 1.19% कोरोना पॉजिटिव पाये गये. वहीं 24 घंटे में 1924 लोग ठीक हुए. राज्य में शनिवार तक सिर्फ 16 हजार 603 मरीज कोविड-19 एक्टिव थे. राज्य में रिकवरी रेट और बढ़कर 88.24% हो गया है, जो देश में सबसे अधिक है. दूसरे स्थान पर दिल्ली है, जहां रिकवरी रेट अभी 87.06% है.
बिहार में अब तक 40 लाख 22 हजार 766 सैंपलों की जांच की गयी है, जिसमें एक लाख 47 हजार 658 पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से अब तक एक लाख 17 हजार 305 संक्रमित ठीक हो चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में आठ और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी. अब तक 758 की मौत हो चुकी है. इस तरह राज्य में कोरोना से मौत की दर महज 0.51% है.
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को पटना जिले में सर्वाधिक 214 कोरोना संक्रमित पाये गये. इसके अलावा अररिया में 151, भागलपुर में 89, पूर्णिया में 86, सुपौल में 76, सारण में 69, मधुबनी में 68, लखीसराय में 65, मुजफ्फरपुर में 63, सहरसा में 61, औरंगाबाद में 60, पश्चिमी चंपारण में 54, मधेपुरा में 50, गोपालगंज में 49, पूर्वी चंपारण, रोहतास व सीतामढ़ी में 44-44, समस्तीपुर में 40, गया में 38, जमुई में 37, दरभंगा में 36, बेगूसराय में 35, सीवान में 31, नालंदा में 28, भोजपुर व कटिहार में 26-26, जहानाबाद में 24, मुुंगेर, नवादा व वैशाली में 22-22, किशनगंज में 20, शेखपुरा में 18, अरवल में 17, बक्सर में 15, बांका में 14, खगड़िया में 13, कैमूर में 11 और शिवहर में 10 नये केस मिले हैं.
साथ ही फरीदाबाद का एक सैंपल पटना में, जबकि नेपाल का एक और पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर का एक व उत्तर दिनाजपुर के दो सैंपल किशनगंज में पॉजिटिव पाये गये हैं.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










