Live Updates

Corona Vaccine Bihar: पूरे बिहार में शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, जानें फीडबैक

Updated:
विज्ञापन

देशभर में आज कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) का टीकाकरण शुरू हो चुका है. बिहार में भी आज से कोरोना वैक्सीन का डोज ( Coronavirus Vaccination) पड़ना शुरू हो गया. पटना के एम्स व आइजीआइएमएस समेत राज्य के 30 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की शुरुआत आज हो गयी है. राज्य के 30 हजार रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कर्मियों को आज टीका( Corona ka Tika) पड़ जाएगा. आज सूबे के मुखिया नीतीश कुमार( CM Nitish Kumar) की उपस्थिति में IGMS अस्पताल में इसकी शुरूआत हुई. राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक आज टीका दिया जाएगा. जानाकरी के मुताबिक चार लाख 64 हजार 160 लोगों का रजिस्ट्रेशन कोरोना वैक्सीनेशन के लिए किया जा चुका है. पीएम के संबोधन के बाद इसका शुभारंभ हुआ. Corona Vaccine से जुड़े हर पल के अपडेट के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

बांका के सदर अस्पताल में कोरोना का पहला टीका

बांका के सदर अस्पताल में कोरोना का पहला टीका महिला सफाईकर्मी गुड़िया देवी को लगाया गया. टीकाकरण के बाद गुड़िया देवी ने लोगों से बढ़-चढ़कर टीका लगवाने की अपील की.

बिहार में पहला टीका लगवाने वाले सफाई कर्मचारी ने कहा

बिहार में पहला टीका लगवाने वाले सफाई कर्मचारी रामबाबू ने कहा कि हम इन 10 महीनों में भी कोरोना से बचे रहे इसके लिए मैं भगवान को बहुत धन्यवाद देता हूं.भ्रम में मत उलझें. डरने की कोई जरूरत नहीं है.क्योंकि डर के आगे ही जीत होती है.

निर्धारित तिथि पर वैक्सीन नहीं लेने पर मिलेगा एक और मौका :

कटिहार के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ डीएन झा ने बताया कि पंजीकृत लिस्ट के हिसाब से जिस दिन जिस कर्मी को वैक्सीन दिये जायेंगे. उन्हें उनकी सूचना पहले ही दे दी जायेगी. यदि वह कर्मी उस दिन वैक्सीन लेने के लिए नहीं पहुंचे तो उन्हें एक और मौका दिया जायेगा. यदि दूसरे दिन भी वैक्सीन लेने के लिए नहीं पहुंचे तो उन्हें तत्काल वैक्सीन से वंचित होना पड़ेगा. डॉ झा ने साफ शब्दों में कहा कि निर्धारित तिथि और समय पर वैक्सीन लेना होगा. एक दिन और ऐसे लोगों को समय दिया जायेगा. उनके बाद उन्हें वैक्सीन से वंचित होना पड़ेगा. आगे उन्हें लंबा समय का इंतजार करना होगा.

कटिहार में कोरोना का टीकाकरण शुरू

कोरोना वैक्सीन टीका लगाने का कार्य कटिहार के नौ केंद्रों पर एक साथ शुरू हो गया है. जिले में बनाये गये नौ केंद्रों पर आज से कोरोना वैक्सीन का डोज शुरू हो गया. ज्ञात हो कि पहले चरण में स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को वैक्सीन दिया जायेगा. जिसमें सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों में 14944 कर्मी शामिल है. जबकि निजी 1845 कर्मियों का नाम पंजीकृत है.

बांका में टीकाकरण

बांका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज परिसर में शनिवार से कोरोना वैक्सीन का डोज पड़ना शुरू हो गया है.कोविड शील्ड वैक्सीन का टीका यहां दिया जा रहा है.

मुंगेर के तारापुर कोविड-19 केयर हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन शुरू

मुंगेर के तारापुर कोविड-19 केयर हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. यहां पहले चरण में 100 लोगों को टीका लगेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola